खगड़िया शहर सहित गोगरी में अवैध अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर… चेतावनी के साथ अस्थाई निर्माण, अवैध होर्डिंग, झोपड़ियों गुमटियों एवं अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया…

खगड़िया शहर सहित गोगरी में अवैध अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर… चेतावनी के साथ अस्थाई निर्माण, अवैध होर्डिंग, झोपड़ियों गुमटियों एवं अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 09.01.22 को जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देशानुसार समाहरणालय खगड़िया से पुलिस लाइन तक मुख्य सड़क को 6 सेक्टर में बांटकर अतिक्रमण उन्मूलन हेतु अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अस्थाई निर्माण, अवैध होर्डिंग, झोपड़ियों गुमटियों एवं अन्य अस्थाई निर्माण, तोरण द्वार एवं अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया।
इस कार्य हेतु चिन्हित मुख्य सड़क को को 6 सेक्टर में विभाजित किया गया था और प्रत्येक सेक्टर में वरीय उप समाहर्ता सहित अन्य मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को लगाया गया था। साथ ही अतिक्रमण की मापी हेतु अमीनों को भी प्रतिनियुक्त किया गया था।
समाहरणालय खगड़िया गेट से कोशी कॉलेज गेट, कोशी कॉलेज गेट से प्रखंड कार्यालय गेट, प्रखंड कार्यालय गेट से परमानंदपुर ढाला, परमानंदपुर ढाला से संसारपुर मैदान, संसारपुर मैदान से पुलिस लाइन चौक और पुलिस लाइन चौक से पुलिस लाइन कट तक 6 सेक्टरों में मुख्य सड़क को विभाजित कर वरीय पदाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी अलग-अलग सेक्टरों में दी गई थी।

इधर गोगरी जमालपुर में भी गोगरी रजिस्ट्री चौक से गोगरी थाना तक अतिक्रमण हटाने का भी कार्य किया गया।

खगड़िया शहर में अतिक्रमण हटाने के अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया धर्मेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खगड़िया सुमित कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता खगड़िया जनक कुमार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोहम्मद शफीक, वरीय उप समाहर्ता चंदन कुमार, श्री टेशलाल सिंह, राज ऐश्वर्या श्री, राजन कुमार, विजय कुमार, जिला अवर निबंधक डॉक्टर यशपाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खगड़िया प्रशांत कुमार, अंचल अधिकारी, खगड़िया अंबिका प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद खगड़िया राजीव कुमार गुप्ता सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को भी लगाया गया था। गोगरी अनुमंडल में अपर अनुमंडल पदाधिकारी चंद्र किशोर सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद गोगरी विमल कुमार, अंचल अधिकारी रंजन कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार को अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी दी गई थी। गोगरी में अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन अतिक्रमण हटाने के अभियान का नेतृत्व कर रहे थे।
अतिक्रमण को तोड़ने एवं मलवा को हटाने के लिए जेसीबी एवं ट्रैक्टर के साथ बड़ी संख्या में मजदूरों को भी लगाया गया था। पूरे अतिक्रमण निरोधी अभियान की वीडियोग्राफी हर सेक्टर में अलग-अलग कराई गई। स्थाई संरचना वाले अतिक्रमण के मामले में अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिया गया। पूर्व में सूचना देने एवं अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान की माइकिंग कराने की वजह से लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण को हटाने में सहयोग दिया। इस दौरान बिना मास्क पहले लोगों से जुर्माना भी वसूला गया।

अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता संजय कुमार मिश्रा एवं पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय रंजीत कुमार थे। अभियान में विभिन्न थानों से एवं पुलिस लाइन से पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया था।
अतिक्रमण निरोधी अभियान को व्यापक सफलता प्राप्त हुई और लोगों ने भी इसका सहयोग किया। किसी भी सेक्टर में विरोध नहीं देखने को मिला। यह अभियान सुबह 9:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक चलता रहा और अपने उद्देश्य को पूरा करने में सफल रहा। अतिक्रमण के चलते मुख्य सड़क की चौड़ाई घट गई थी, जिससे दुर्घटना की आशंका के साथ सड़कों पर जाम लगा रहता था। अतिक्रमण हटाने से सड़कें पर्याप्त चौड़ी हो गई हैं।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे और आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश दे रहे थे। उनके द्वारा इस अभियान की पल-पल खबर ली जा रही थी। जिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी और भी अभियान भविष्य में चलाए जाएंगे और अतिक्रमण से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मुक्त कराया जाएगा। किसी भी कीमत पर सरकारी जमीन सड़क एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

गुड न्यूज: सदर अस्पताल खगड़िया में 48 लाख की लागत से 20 बेड आईसीयू बनने का मार्ग हुआ प्रशस्त... एमपी कैसर का प्रयास सराहनीय रहा: बबलू मंडल

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close