मुखिया प्रत्याशी अशोक कु. यादव ने मानसी थाना से अपनी सुरक्षा हेतु लगाई  गुहार… दहशत में हैं परिजन..

मुखिया प्रत्याशी अशोक कु यादव ने मानसी थाना से अपनी सुरक्षा हेतु लगाई गुहार… दहशत में हैं परिजन..मुखिया प्रत्याशी अशोक कु यादव ने मानसी थाना से अपनी सुरक्षा हेतु लगाई  गुहार... दहशत में हैं परिजन..

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ रोहियार पंचायत  के मुखिया प्रत्याशी अशोक कुमार यादव ने मानसी थाना सहित जिला प्रशासन को लिखित आवेदन दिनांक 9.12.2021 को देकर जानमाल की सुरक्षा हेतु गुहार लगाई है।
मालूम हो कि पीड़ित आवेदक अशोक कुमार यादव ने अपने आवेदनपत्र में लिखा है कि दिनांक 8 दिसंबर 2021 को रात्रि 9 बजकर 30 मिनट बजे नामजद आरोपी लोगों ने उनके आवास पर धावा बोलकर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की, जिसकी सूचना वे तुरंत अपने मोबाईल से संबंधित थाना को सूचित करते हुए जानमाल की सूरक्षा का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वे दिनांक 8.12.2021 को पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण रुप से शामिल होकर अपने घर लौट गये थे। इसके बाद इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की शुरुआत हुई और नामजद असामामजिक तत्त्वों का इरादा असफल रहा।खगड़ियाः आस्था, विश्वास व आर्शीवाद के साथ अधिवक्ता अशोक कु. यादव ने मुखिया पद के लिए किया नामांकन... रोहियार पंचायत की जनता को अपने मन की बात से विकास का दिलाया भरोसा...
बताया गया है कि आवेदनपत्र में अमरेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, नीतीश कुमार उर्फ नित्या यादव व अन्य अज्ञात लोग शामिल थे।
सूत्रों का कहना है कि सूचना मिलते ही संबंधित थानाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरु की और आरोपी लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
अशोक कुमार यादव ने प्रेस को बताया की इस हमले का कारण राजनीतिक षड़यंत्र प्रतीत होता है क्योंकि उन्हें किसी भी नागरिक से दुश्मनी नहीं है।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close