JDU जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने खुशी का इजहार करते हुए जिला कार्यकारिणी बैठक कार्यक्रम की सफलता के लिए किया आभार प्रकट…
JDU जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने खुशी का इजहार करते हुए जिला कार्यकारिणी बैठक कार्यक्रम की सफलता के लिए किया आभार प्रकट…
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज कचहरी रोड स्थित कपूरी सभागार (जदयू कार्यालय) में जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक आयोजित कर खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने बीते रविवार 03 अक्टूबर को हुए पार्टी के जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक की सफ़लता पर पार्टी के सम्मानित साथियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया , जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने की। बैठक में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफ़लता पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि ख़राब मौसम व भारी बारिश के बावजूद भी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का आगमन और पार्टी कार्यकर्ताओं व महिला साथियों की भारी भीड़ ही इस कार्यक्रम की सफलता की कहानी दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम के दरम्यान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व अलौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विद्यानंद दास का प्रदेश अध्यक्ष कि उपस्थिति में जदयू में शामिल होना भी काफ़ी हर्ष का विषय है, इससे संगठन और मजबूत होगा। खगड़िया जदयू के इतिहास में पहली बार किसी कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए हैं। इसके लिए दल के सभी साथियों ने धन्यवाद व आभार प्रकट किया। साथ ही विधायक पन्नालाल सिंह पटेल व डॉ संजीव कुमार , पूर्व विधायक पूनम यादव, जिला प्रभारी पूर्व विधान परिषद सदस्य भूमिपाल राय व दुर्गेश राय , लोकसभा प्रभारी रामविनय सिंह , सभी विधानसभा प्रभारियों, जिले से प्रदेश के पदाधिकारीगण, जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीगण व सदस्यगण , सभी प्रखंड के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सदस्यगण,सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष,सभी पंचायत अध्यक्षगण एवं तमाम पार्टी के साथी व महिला साथियों का आभार जताया कि उनके उपस्थिति से इस महत्वपूर्ण बैठक को अभूतपूर्व सफलता मिली।
आज इस बैठक में जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा,सुमित कुमार सिंह,पूर्व युवा अध्यक्ष विक्रम यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो साहेब उद्दीन, जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल, पंकज कुमार गुप्ता,अनिल कुमार सिंह,विकाश कुमार सिंह,इंद्रदेव सिंह,मनोज कुमार सिंह मौजूद थे।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक