बिहार यात्रा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा का खगड़िया की धरती पर हुआ भव्य अभिनंदन…जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकल्प हमें साकार करना है: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार यात्रा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा का खगड़िया की धरती पर हुआ भव्य अभिनंदन...जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकल्प हमें साकार करना है: उपेंद्र कुशवाहा.. बिहार यात्रा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा का खगड़िया की धरती पर हुआ भव्य अभिनंदन...जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकल्प हमें साकार करना है: उपेंद्र कुशवाहाखगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ 11 सितम्बर 2021 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत 6 दिवसीय बिहार यात्रा के दौरान जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का खगड़िया आगमन पर कार्यक्रताओं ने उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया।
मालूम हो कि जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विधान पार्षद् उपेन्द्र कुशवाहा का जन संवाद कार्यक्रम के तहत खगड़िया आगमन पर बहादुरपुर, जोगिया -हरिपुर अलौली, बछौता, भदास, माड़र-सबलपुर (खगड़िया), अमनी, सैदपुर, वलहा (मानसी), चैथम,पिपरा,महेंशखूंट ,गोगरी सहित परवत्ता प्रखण्ड के विभिन्न चैक अथवा प्रमुख स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया है। वहीं वे अनेक प्रखंडों के पंचायतों का दौरा करते हुए दल के साथियों से संवाद स्थापित किया व कोरोना व अन्य कारणों से जिन पार्टी के साथियों का निधन हुआ, उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार यात्रा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा का खगड़िया की धरती पर हुआ भव्य अभिनंदन...जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकल्प हमें साकार करना है: उपेंद्र कुशवाहा
अपने संबोधन में कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों के उत्थान के लिए रात दिन लगे रहते हैं। उन्होंने विकास के लिए अनेकों योजनाओं की शुरूआत की। वे लोग लाभान्वित हुए या नहीं। उन गरीबों का हाल जानने के लिए हमने बिहार यात्रा की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि गांव में गरीबों के घर जा रहा हूं। उनसे जानकारी ले रहा हूं कि विकास योजनाओं का लाभ मिला या नहीं। जो लाभान्वित नहीं हुए हैं उन्हें लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं। ताकि सभी गरीबों को योजना का लाभ आसानी से मिले। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कोरोना काल के दरम्यान मुख्यमंत्री ने काफी बेहतर कार्य किया। लोगों की जान बचाने के लिए पर्याप्त दवा एवं भरपूर आक्सीजन की व्यवस्था की। कोरोना से जिनका भी निधन हुआ उनके आश्रित को 4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा सीएम ने की। देश का यह पहला राज्य है जहां कोरोना से मौत पर उनके निकटतम परिजनों को सरकार मुआवजा दे रही है। ऐसे पीड़ित लोगों से भी मिलकर जानकारी ले रहा हूं कि उन्हें आपदा की सहायता राशि मिली या नहीं।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार यात्रा का मकसद समाज के सबसे नीचे पायदान पर रह रहे लोगों और पार्टी के साथियों के साथ विमर्श करना है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के संबंध में बातचीत होती है और पार्टी में कुछ बदलाव करना या कुछ नया करने की जरूरत हो तो इस पर चर्चा होती है. बिहार की यात्रा खत्म होने के बाद सभी जिलों में सदस्यों से ली गई राय की समीक्षा की जाएगी और पार्टी को नंबर वन बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
इस दौरान उपेन्द्र कुशवाहा के साथ पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, लोस प्रभारी विक्रम यादव, पूर्व एमएलएसी सोनेलाल मेहता, संगठन प्रभारी अशोक सिंह, सुनील कुमार सिंह, पंकज पंटेल, मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह कुशवाहा, सुबोध यादव, रुस्तम अली, अविनाश कुमार, शंभू झा, लोहा सिंह, अनिल जायसवाल, संघर्ष पटेल, कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, जिला महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजनीति सिंह, सुनील चौधरी , मुन्निलाल सिंह, सुमन पटेल, शैलेन्द्र वर्मा, अमित कुमार, प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा, साधना देवी, प्रदेश सचिव सुबोध पटेल, नीलम वर्मा, रंजना कुमारी जदयू नेता रामाशंकर सिंह रविश अन्ना,जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, अमित कुमार मंटू, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, अरुण केसरी, चंदन कश्यप, सुनील कुमार मुखिया, राका सहाय, जयंती पटेल, निर्मला कुमारी,ममता जायसवाल, सुमित कुमार सिंह, सुनीत कुमार चैधरी, जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन, मो साहेब उद्दीन, उमेश सिंह पटेल, जियाउल हक, दिलीप कुमार,मंटू चैधरी, शिवनारायण सिंह, प्रवीण चैरसिया, जय कुमार सिन्हा, चंदन कुमारी, पूनम जायसवाल,रवींद्र सिंह, पंकज सिंह, इम्तियाज खान, अनुज शर्मा, ह्रदय नारायण सिंह,अमरेश कुमार,पंकज कुशवाहा,केदार प्रसाद सिंह,फुलेश्वर सदा,सुनील कुमार,प्रकाश सिंह,राजेश कुमार मेहता,पंकज गुप्ता,प्रेम कुमार,अनिल पोद्दार,पंकज चैधरी,पार्वती देवी,राकेश कुमार चैधरी,सावन कुमार,दीपक कुमार,मदन वर्मा, बेलाल हुसैन,विनय कुमार सिंह अनुपम सिंह,सैलेंद्र वर्मा,शंकर प्रसाद भगत,प्रमोद कुमार सिंह,कुमार मनोज,लोहा सिंह,राजनीति सिंह,रामप्रकाश सिंह,वकील कुमार सिंह, मनीष कुमार,उदय प्रसाद सिंह, राकेश पासवान शास्त्री सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close