भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार को पितृ शोक… स्व विजय सिंह एक धर्मपरायण व्यक्ति थे- राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष,भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार को पितृ शोक… स्व विजय सिंह एक धर्मपरायण व्यक्ति थे- राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष,भाजपा… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज खगड़िया भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार के पिता के निधन की खबर से जिले के पार्टी कार्यकत्ताओं व परिजनों के बीच मातम छा गया।
वहीं इस दुखद समाचार के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चैहान, प्रदेश प्रभारी संजय चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया सहित दर्जनों नेताओं ने मृतक की अंतेष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर जिलाध्यक्ष सुनील को सांत्वना देते हुए मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। आमजनों ने बताया कि भाजपा नेता सुनील सिंह के पिता स्व. विजय सिंह एक धार्मिक व्यक्ति थे। उन्होंने बहुत संघर्ष करते हुए समाज में आगे बढ़ने का हौसला दिखाया। आज उनकी यादें लोगों के दिलों में आंसू बनकर जीवन में कुछ कर गुजरने पर कायम हैं।
मौके पर जिले भर के सैकड़ों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों की भीड़ मौजूद थे।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
  • पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर
    https://youtu.be/HhQnY7V3vh0

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close