शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने हर हर महादेव, जय भोलेनाथ, बोल बम जयघोष के साथ माँ कात्यायनी कावड़िया सेवा संघ जत्था को किया रवाना …

शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने हर हर महादेव, जय भोलेनाथ, बोल बम जयघोष के साथ माँ कात्यायनी कावड़िया सेवा संघ जत्था को किया रवाना …

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ मां कात्यायनी कांवरिया सेवा संघ,खगड़िया द्वारा  17.08.23 से 30.08.23 तक पृथ्वी चक, कुमरसार में निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में आज  16.08.23 को चित्रगुप्त मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाला गया जिसमे काफी संख्या में महिला और पुरुष ने भाग लिया और रास्ते भर बाबा भोले नाथ का जयकारा भी लगाया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रभाकर झा, सचिव संजीव कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष मानस कुमार, पप्पू ठाकुर, डा. अमित कुमार, निरंजन कुमार ,नीरज कुमार,अरुण सिंह,राजेश कुमार वार्ड सदस्य, पूनम कुमारी उपस्थित थे। इस वर्ष निशुल्क शिविर में कांवरिया के लिए दवाई, मसाज, मरहम पट्टी, शुद्ध जल,नींबू शरबत,नींबू चाय,फल,ड्राय फूट्स के साथ साथ रात्रि विश्राम करने वाले के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। सेवा दल के सदस्य आज ही रवाना हो गए। मालूम हो कि मां कात्यायनी कांवरिया सेवा संघ खगड़िया द्वारा देवघर पथ कुम्हरसार में संचालित होने वाला दो पक्षीय नि:शुल्क सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन कल दिनांक 17.08.2023 को होने जा रहा है। उक्त संघ के शिविर प्रबंधक संजय कुमार एवं संजीव कुमार के निर्देशन में संघ के संयोजक संजय मंडलोई एवं भंडारण प्रबंधक संतोष कुमार की देख – रेख में भव्य पंडाल निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। वहीं ग्रुप के सभी सम्मानित सदस्यों से आग्रह है कि नि:शुल्क सेवा शिविर के सतत, सहज और कुशल संचालन हेतु हर कोई प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से तन , मन और धन से सहयोग करें। संघ के लोगों ने कहा खगड़ियावासियों के सहयोग लगातार यह शिविर लगाया जा रहा है। इसमें कांवरियों के लिए सभी कुछ नि:शुल्क होगा। उन्होंने कहा कि जबतक प्राण रहेगा आजीवन शिविर का संचालन होगा।  देवाधिदेव महादेव का प्रिय महीना सावन है। पवित्र मास में भगवान शंकर की आराधना करनेवाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close