खगड़िया:  बेगूसराय की विवाहित बेटी संध्या भारती दो दिनों से खगड़िया स्थित राजेन्द्रनगर ससुराल की चैाखट पर आंचल पसारकर लगा रही है गुहार.. . मेरी बेटी अपने पति संजीव कुमार व परिजनों के खिलाफ कानुनी लड़ाई लड़कर ससुराल को परेशान करना नहीं चाहती है-पांडव यादव/ पिता

खगड़िया:  बेगूसराय की विवाहित बेटी संध्या भारती दो दिनों से खगड़िया स्थित राजेन्द्रनगर ससुराल की चैाखट पर आंचल पसारकर लगा रही है गुहार.. . मेरी बेटी अपने पति संजीव कुमार व परिजनों के खिलाफ कानुनी लड़ाई लड़कर ससुराल को परेशान करना नहीं चाहती है-पांडव यादव/ पिता

Slider ImageSlider ImageSlider Image

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ बिहार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा गूंज रहा है। बावजूद हमारी बेटियां अनेक समस्याओं का शिकार हो रही है।
मालूम हो कि बेगूसराय जिलान्तर्गत हीराटोल, साहेबपुरकमाल थाना निवासी पांडव यादव की पुत्री का विवाह हिन्दु रितिरिवाज से विगत 2 जुलाई 2020 को रामजी जानकी मंदिर बेगूसराय में खगड़िया निवासी शिक्षक स्व विष्णुदेव यादव के छोटे पुत्र संजीव कुमार के साथ हुआ था। पीड़िता संध्या भारती की मां रेखा देवी ने बताया कि उनकी बेटी कुछ दिनों तक अपने ससुराल में सम्मानपूर्वक ससुराल के लोगों का आदर सम्मान प्राप्त भी किया था। लेकिन अचानक पति संजीव कुमार बहाना बनाते हुए दिल्ली प्रस्थाना कर गये और बेटी संध्या भारती से बातचीत करना भी भूल गये।
जब विवाहिता संध्या भारती दो दिन पूर्व अपने ससुराल जाकर घर परिवार का हाल चाल जानने का प्रयास करने लगी तो अचानक पति के बड़े भाई और गोतनी ने घर के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगा दिया और दरवाजा बंद कर दिया। इससे आहट होकर संध्या भारती ने ससुराल के गेट पर ही अन्न जल छोड़कर अनशन पर बैठकर गेट खोलने का गुहार लगाती रही है। आज दूसरा दिन भी बीत रहा है लेकिन ससुराल का गेट अबतक नहीं खुला है।
इस सत्य अंिहंसा अभियान पर स्वाभिमान के साथ एक विवाहिता ससुराल के चौखट पर आंचल फैलाकर बैठने की स्थिति देखकर सैकड़ों स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने लगी, सूचना पाकर चित्रगुप्तनगर पुलिस विवाहिता की फरियाद समझने के लिए इस स्थान पर पहुंची, लेकिन विवाहिता संध्या भारती, मां रेखा देवी और पिता पांडव यादव ने ससुरालवालों पर मुकदमा नहीं दर्ज करने की बात दोहराईस्थानीय लोगों ने प्रेस को बताया कि पीड़ित विवाहिता की शालीनता, धैर्य और स्वाभिमान अत्यंत पवित्र है। भारतीय नारी होने का मिसाल यह लड़की सिद्ध कर रही है।

Slider ImageSlider ImageSlider Image

 

 

खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा जारी संदेश –
‘‘चारो विधानसभा में है सुरक्षा का पूरा इंतजाम, शत-प्रतिशत होगा मतदान’’

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close