
होली और रमजान के संगम पर पैगाम-ए-अमन की दावत-ए-इफ्तार…बेगूसराय में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल- डॉ संजय ईश्वर
होली और रमजान के संगम पर पैगाम-ए-अमन की दावत-ए-इफ्तार…बेगूसराय में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल- डॉ संजय ईश्वर
बेगूसराय/ कौशी एक्सप्रेस/ सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और मोहब्बत की मिसाल पेश करने वाली सामाजिक संस्था पैगाम-ए-अमन की ओर से पवित्र रमजान और होली के अवसर पर सोमवार की शाम पन्हांस गार्डेन में दावत-ए-इफ्तार एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अद्भुत आयोजन में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों की समान भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि नफरत और विभाजन की राजनीति के दौर में भी अमन, मोहब्बत और गंगा-जमुनी तहजीब आज भी जीवंत है। होली की उमंग और रमजान की पाकीज़गी के बीच जब रोजेदारों को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं, तो पूरा पन्हांस गार्डेन आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना से सराबोर हो उठा।

संस्था के संरक्षक सह ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को सहेजकर ही एक सुंदर, समरस और आदर्श समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा, “हिंदू और मुस्लिम मिलकर ही हिंदुस्तान की असली पहचान हैं। जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख, पर्व-त्योहार और शोक में सहभागी बनते हैं, तभी हमारा देश मजबूत होता है। वहीं, पैगाम-ए-अमन कमिटी सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. अध्यक्ष ने भावुक होते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में पैगाम-ए-अमन के संरक्षक डॉ. नलिनी रंजन सिंह, आलोक कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता मंसूर आलम, नसीम अहसन, महिला संयोजक डॉ. बुशरा नज़ीर, मीडिया प्रभारी रविश कुमार, संयोजक डॉ. राहुल कुमार, डॉ. अमित (प्राचार्य, एम.आर.जे.डी. कॉलेज), उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, सचिव डॉ. अमित गौरव, संयोजक अरुण कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष मो. इमरान, सर्जन डॉ. रामयतन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मेयर संजय कुमार, मटिहानी के पूर्व विधायक राज कुमार सिंह, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी सदर, डीटीओ, एसडीओ बेगूसराय, जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष भूमिपाल रॉय, डिप्टी मेयर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।
यह आयोजन बेगूसराय में सामाजिक सौहार्द, आपसी प्रेम और भाईचारे का एक सशक्त संदेश बनकर सामने आया।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




