
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां… एम.एस.आर. सैनिक स्कूल का वार्षिक समारोह सफल…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां… एम.एस.आर. सैनिक स्कूल का वार्षिक समारोह सफल…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ जिले के राजेन्द्र नगर स्थित एम.एस.आर. सैनिक स्कूल में प्रथम वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया।
उद्घाटनकर्ताओं में प्रो० (डॉ) आलोक कुमार, प्राचार्य, इंजीनियरिंग कॉलेज मुंगेर, प्रो० (डॉ) महेश्वर मिश्रा, मुंगेर विश्वविद्यालय, प्रो० (डॉ) बिजेंद्र कुमार, प्राचार्य, आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज मुंगेर, बी.के. विद्यार्थी, प्रो० (डॉ) संजय कुमार, विद्यालय के सचिव श्री सुबोध कुमार, प्राचार्या श्रीमती रूभा कुमारी एवं श्रीमती शालू राज शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से की गई। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नारी शक्ति, झिझिया, आज मिथिला नगरिया, आपन बिहार, रट्टामार, होली खेले रघुवीरा, गोविंदा मिक्स, लूंगी डांस सहित सैनिकों एवं किसानों को समर्पित गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
इसके अलावा छोटे बच्चों द्वारा आकर्षक फैशन शो का भी आयोजन किया गया। सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ सेव गर्ल, गर्ल एजुकेशन, सड़क सुरक्षा, मोबाइल की लत एवं सेव अर्थ विषयों पर हिंदी एवं अंग्रेजी में नाट्य प्रस्तुति कर बच्चों ने समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव श्री सुबोध कुमार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। वहीं प्राचार्या श्रीमती रूभा कुमारी ने बच्चों को प्रोत्साहन पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक श्री सुमन कुमार एवं श्रीमती शालू राज मैम ने बच्चों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




