
खगड़िया: सी. वी. रमन जयंती पर न्यू एम्बिशन पब्लिक स्कूल में विज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
खगड़िया: सी. वी. रमन जयंती पर न्यू एम्बिशन पब्लिक स्कूल में विज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ न्यू एम्बिशन पब्लिक स्कूल, पावर हाउस सन्हौली, खगड़िया में 28 फरवरी (शनिवार) को महान भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन की जयंती के शुभ अवसर पर विज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा।

विद्यालय के निदेशक अनुपम कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सी. वी. रमन राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत महान भारतीय भौतिक विज्ञानी थे। उन्होंने 1928 में प्रकाश के प्रकीर्णन पर ऐतिहासिक खोज की, जिसे “रमन प्रभाव” के नाम से जाना जाता है। इसी महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। यह खोज 28 फरवरी 1928 को हुई थी, जिसे भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विद्यालय के प्राचार्य के. पी. सिंह ने बच्चों को सी. वी. रमन के जीवन, संघर्ष और वैज्ञानिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपप्राचार्या सोनाली कुमारी, परीक्षा नियंत्रक अम्बु कुमार, कार्यक्रम प्रभारी योगेश कुमार सिंह, शिक्षक राजीव कुमार, अमित रंजन, मधु ज्योत्सना, प्रिया, दीक्षा, रेशमी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता में कुल 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें आयुष, अनुराग, अभिनव, शिवानी, दिव्यांशी चौहान, प्रज्ञा चौहान, सेजल, खुशी, मानव, स्नेहा, आयुशी, काव्या, मानवी राज, आरुही, आशीष, आदर्श, प्रियांशु, अंकुश देवराज, प्रिंस, सूर्यकांत, देवेशि, जस्वी, अभिनंदन, प्रतिभा, निमिशा, अंश, हुसैन, सत्यम, माही, प्रतीक, अभिनभ, दलजीत, दिव्यांशु, अंकित, उज्ज्वल, ऋषभ, विनीत, साहिल सुमन, यशवंत, जानवी कौशल, शाम्भवी, लक्ष्मी, रागिनी, कृष्णा, अनुष्का, नीतिका, मानवी कौशल एवं कुमारी श्रुति सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया और विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




