श्रद्धांजलि: स्व. सुमन कुमारी के निधन पर 3 मार्च को शांति भोज…सभी आमंत्रितों से सहभागिता की अपील.

श्रद्धांजलि: स्व. सुमन कुमारी के निधन पर 3 मार्च को शांति भोज…सभी आमंत्रितों से सहभागिता की अपील…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ बीते 20 फरवरी 2026 को शेरगढ़ (शाखा डाकपाल) निवासी स्वर्गीय सुमन कुमारी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में गहरा दुख व्याप्त है। दिवंगत सुमन कुमारी सरल, मृदुभाषी एवं सामाजिक स्वभाव की महिला थीं, जिनका व्यवहार सभी के प्रति सदैव सौहार्दपूर्ण रहा।
दिवंगत सुमन कुमारी के पति विनय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम संस्कार उपरांत धार्मिक परंपराओं के अनुसार श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।
परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 मार्च 2026 (रविवार) को शौकर्म (नखवाल),
02 मार्च 2026 (सोमवार) को श्राद्धकर्म
तथा 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को सायं 5 बजे से पितृमिलन एवं शांति भोज का आयोजन किया जाएगा।
पति विनय यादव (पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि) ने कहा कि इस असहनीय दुःख की घड़ी में समाज के लोगों का साथ परिवार को मानसिक शक्ति देता है। उन्होंने सभी आमंत्रित लोगों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
स्वर्गीय सुमन कुमारी के निधन पर पूर्व विधायक रणवीर यादव, जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, संजय कुशवाहा, बलवीर चांद यादव, दीपक यादव, सुशांत यादव, जवाहर यादव, प्रो अवधेश सिंह, गजेंद्र यादव (अधिवक्ता), मनीष कुमार, कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।
शोकाकुल परिवार में हालेश्वर प्रसाद यादव, नन्दलाल प्रसाद यादव, मिथिलेश कुमार निराला (मुखिया जी), सुनील कुमार यादव (पूर्व प्रमुख), चन्द्रशेखर आजाद, पंकज यादव, रणधीर कुमार, निक्कू कुमार नेवेदु, सोनू कुमार एवं समस्त यादव परिवार शामिल हैं।

चाची स्व. सुमन कुमारी का स्नेह और आशीर्वाद सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगा : पुरुषोत्तम कुमार : इस अवसर पर पुरुषोत्तम कुमार (संपादक) ने अपनी चाची स्वर्गीय सुमन कुमारी के व्यक्तित्व, सामाजिक व्यवहार एवं पारिवारिक योगदान को भावुक स्वर में स्मरण करते हुए कहा कि वे अत्यंत स्नेहिल, संस्कारी एवं पूरे परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखने वाली महिला थीं। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और दिए गए संस्कार परिवार की पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि चाची जी से उनकी मुलाकात लगभग प्रतिदिन होती थी, क्योंकि राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास के ठीक सामने ही चाची जी का घर था। हर मुलाकात में वे उन्हें पुत्र के समान स्नेह देती थीं और सदा आशीर्वाद देती रहती थीं। आज भले ही वे हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनका वात्सल्य, आशीर्वाद और स्नेह परिवार के प्रत्येक सदस्य के हृदय में अमिट रूप से जीवित रहेगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close