परबत्ता के अगवानी घाट का मुख्य सचिव ने किया विस्तृत निरीक्षण… सुरक्षा व विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश…

परबत्ता के अगवानी घाट का मुख्य सचिव ने किया विस्तृत निरीक्षण… सुरक्षा व विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश…खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज शनिवार को परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अगवानी घाट का बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय ने गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट पर चल रहे विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं एवं प्रशासनिक तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में नवीन कुमार, जिलाधिकारी, खगड़िया एवं राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, खगड़िया सहित संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुख्य सचिव को घाट पर यातायात प्रबंधन, सुरक्षा बलों की तैनाती, बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड तथा प्रकाश व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि घाट पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था एवं आपातकालीन सहायता केंद्र जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, महिला, बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा।
अंत में जिला प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव को आश्वस्त किया गया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएंगी तथा अगवानी घाट को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close