श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में कैंडल जलाकर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि…शहीदों की कुर्बानी कभी नहीं भूली जाएगी- डॉ विवेकानंद

श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में कैंडल जलाकर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि…शहीदों की कुर्बानी कभी नहीं भूली जाएगी- डॉ विवेकानंद

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज 14 फरवरी 2026 को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण अस्पताल परिसर में कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के संस्थापक सह निदेशक डॉ विवेकानंद ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं संस्थान से जुड़े अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस अवसर पर डॉक्टर सत्यम ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे जवानों का बलिदान देश के लिए अमूल्य है। उनकी कुर्बानी ने यह साबित किया है कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश सेवा और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को नमन किया। शहीदों की तस्वीरों के समक्ष कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित किए गए तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और भावनात्मक माहौल से गूंज उठा।
इस अवसर पर डॉ विवेकानंद ने अपने संबोधन में कहा कि पुलवामा आतंकी हमला देश की आत्मा पर किया गया कायराना प्रहार था। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों का बलिदान अमर है और देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और ईमानदारी, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ें।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को कोई भी ताकत कमजोर नहीं कर सकती। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए हरसंभव योगदान देने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में शामिल छात्र-छात्राओं ने कहा कि कैंडल जलाकर शहीदों को याद करना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close