
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ पत्रकार मधुर को भेजा नववर्ष संदेश…द विजन ऑफ नरेंद्र मोदी’ के लेखक हैं मधुर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ पत्रकार मधुर को भेजा नववर्ष संदेश…द विजन ऑफ नरेंद्र मोदी’ के लेखक हैं मधुर…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नववर्ष 2026 के अवसर पर खगड़िया के वरिष्ठ पत्रकार एवं कोशी संध्या खबर , कौशी एक्सप्रेस के संस्थापक श्री रविंद्र मोहन प्रसाद मधुर को शुभकामना संदेश भेजा है।
इस पत्र में उन्होंने नए वर्ष की शुरुआत पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है। दिनांक 18 जनवरी 2026 को जारी अपने पत्र में गृह मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश नवाचार, स्वदेशी, कौशल विकास और सर्व-समावेशी प्रगति के माध्यम से भारत @2047 के संकल्प को केंद्र में रखते हुए निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है। श्री अमित शाह ने वर्ष 2026 में सेवा-भाव, कर्तव्यनिष्ठा और जन-समर्पण के साथ जनकल्याण एवं सर्व-समावेशी विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देने की अपील की।
पत्र के अंत में गृह मंत्री ने मंगलकामनाओं सहित शुभेच्छा प्रकट की है। इस शुभकामना संदेश से पत्रकार जगत में हर्ष का माहौल है और इसे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात माना जा रहा है।वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भेजा गया नववर्ष 2026 का शुभकामना संदेश न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे पत्रकार समाज सहित बिहार के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह संदेश देश को भारत के लक्ष्य की ओर ले जाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्री मधुर ने विश्वास व्यक्त किया कि सेवा-भाव, कर्तव्यनिष्ठा और जन-समर्पण के साथ किया गया कार्य ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखेगा, और पत्रकारिता भी इस दिशा में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाती रहेगी। मालूम हो कि वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने विगत वर्ष 2016 में ‘द विजन ऑफ नरेंद्र मोदी’ नामक पुस्तक का लेखन किया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकास दृष्टिकोण एवं राष्ट्र निर्माण की सोच को विस्तार से प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक पाठकों के बीच काफी चर्चित रही और राजनीतिक-सामाजिक विमर्श में इसे एक महत्वपूर्ण कृति के रूप में देखा गया।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




