मकर संक्रांति पर खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने दिया सौहार्द का संदेश…दही-चूड़ा व तिलकुट भोज के साथ सामाजिक एकता का दिया संदेश…

मकर संक्रांति पर खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने दिया सौहार्द का संदेश…दही-चूड़ा व तिलकुट भोज के साथ सामाजिक एकता का दिया संदेश…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/आज 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के अवसर पर कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने प्रत्येक साल के तरह इस साल भी अल्पसंख्यक समुदाय के भाई एवं गरीब बच्चों को दही,चूड़ा, तिलवा और तिलकुट का भोज खिलाया।
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा हर वर्ष राजद कार्यालय में मकर संक्रांति के अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के भाई और गरीब बच्चों को दही,चूड़ा, तिलवा और तिलकुट का भोज कर उन्हें खिलाते हैं। हमलोग हिन्दू- मुस्लिम सभी मिलकर सभी पर्व को मानते हैं मुस्लिम के ईद में हम हिन्दू भाई सेवई खाते हैं और गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं और मकर सक्रांति में दही ,चूड़ा तिलकुट खिलाते हैं। हमलोग सभी पर्व गंगा जमुना की तहजीब के तहत मिलजुलकर सभी पर्व मानते हैं।
मकर संक्रांति भारत की संस्कृति, विज्ञान और प्रकृति के मेल का पर्व है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ उत्तरायण की शुरुआत होती है, जो नई ऊर्जा, खुशहाली और फसल उत्सव का प्रतीक है।वेदों में संक्रांति सूर्य की एक राशि (राशिचक्र का नक्षत्र) से दूसरी राशि में गति का वर्णन करती है । इसलिए, एक वर्ष में 12 संक्रांतियाँ होती हैं। इनमें से पौष संक्रांति को सबसे शुभ माना जाता है और यह उन कुछ हिंदू त्योहारों में से एक है जो सौर चक्र के साथ मेल खाते हैं।
सनातन संस्कृति का एक अत्यंत पावन और शुभ पर्व है, जो प्रकृति, सूर्य उपासना और मानव जीवन के बीच संतुलन को प्रदर्शित करता है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न प्रदेशों में भिन्न-भिन्न नामों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति, गुजरात और महाराष्ट्र में उत्तरायण, तमिलनाडु में पोंगल तथा असम में माघ बिहू के नाम से जाना जाता है। नाम चाहे अलग हों, लेकिन इस पर्व का मूल भाव एक ही है, और वह है; सूर्य देव की उपासना और दान-पुण्य करना।
मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मनाया जाता है। यह वह क्षण होता है, जब सूर्य उत्तरायण हो ते हैं और खरमास के बाद शुभ काल आरंभ होता है। धार्मिक दृष्टि से यह समय आत्मशुद्धि और पुण्य अर्जन के लिए अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है।
मकर संक्रांति के अवसर पर दही,चूड़ा ,तिलकुट के भोज में पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद जावेद अली, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मो०आसिफ, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,युवा राजद जिला प्रधान महासचिव मो०नसीम उर्फ लंबू,जिला महासचिव सकलदीप यादव,राजद नेता मो०गुड्डू, मो०शमशाद, मो०शमीम,मो०दिलशाद,अजीत तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपाद
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close