
खगड़िया: हरदिया पंचायत के उपमुखिया सद्दाम हुसैन उर्फ समीर खान ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की…
खगड़िया: हरदिया पंचायत के उपमुखिया सद्दाम हुसैन उर्फ समीर खान ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज जिले के हरदिया पंचायत उपमुखिया एवं वार्ड संघ प्रखंड सचिव (चौथम) सद्दाम हुसैन उर्फ समीर खान ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम सदर विधायक बबलू मंडल के हाथों संपन्न हुआ।
ग्राम खिड़निया पंचायत निवासी समीर खान ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने बिहार के लोकप्रिय और विकासशील मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और समाज कल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए जदयू की सदस्यता लेने का निर्णय किया।
सदस्यता ग्रहण समारोह में सदर विधायक बबलू मंडल, जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला, संदीप केडिया, फ़िरदोष आलम सहित पंचायत और वार्ड स्तर के कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सदर विधायक बबलू मंडल ने समीर खान का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे लोग पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं और स्थानीय स्तर पर जनता के हित में सक्रिय योगदान देते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वाले को पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दी।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपाद
*




