
बीजेपी नेता अंकित सिंह चंदेल ने दी नितिन नवीन को हार्दिक बधाई

बीजेपी नेता अंकित सिंह चंदेल ने दी नितिन नवीन को हार्दिक बधाई…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया के युवा बीजेपी नेता अंकित सिंह चंदेल ने खुशी जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। बिहार की धरती के युवा सपूत श्री नितिन नवीन को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में लिया गया यह निर्णय भाजपा के मजबूत संगठनात्मक लोकतंत्र को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। भाजपा वह पार्टी है जहाँ कार्यकर्ता से नेतृत्व तक योग्यता, परिश्रम और समर्पण के आधार पर दायित्व तय होते हैं, और यही हमारी संगठनात्मक संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है। एक युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा भविष्य की चुनौतियों के लिए समय रहते नेतृत्व तैयार करती है तथा नए विचारों और नई ऊर्जा को आगे बढ़ने का अवसर देती है। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री एवं नगर विकास मंत्री के रूप में श्री नितिन नवीन जी ने विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सिद्ध किया है। बिहार, विशेषकर खगड़िया क्षेत्र से जुड़ी सड़क, अवसंरचना एवं नगर विकास परियोजनाओं को लेकर उनसे जब भी संवाद हुआ, उन्होंने सदैव सकारात्मक, संवेदनशील और त्वरित प्रतिक्रिया दी। उनका दृष्टिकोण हमेशा जनहित और विकास केंद्रित रहा है। भाजपा युवा मोर्चा में उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला, उन्होंने बड़े भाई के रूप में सदैव मार्गदर्शन किया। एक भाजपा कार्यकर्ता के नाते मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भाजपा की विचारधारा जन-जन तक और अधिक मजबूती से पहुँचेगी।
बीजेपी नेता अंकित सिंह चंदेल ने श्री नितिन नवीन को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए ईश्वर से उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण की इस यात्रा में नितिन नवीन नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेंगे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




