
नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर खगड़िया में उत्साह…डॉ. सलिल यादव ने दी बधाई…

नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर खगड़िया में उत्साह…डॉ. सलिल यादव ने दी बधाई…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं खगड़िया के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सलिल यादव ने श्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय बताया है। डॉ. सलिल यादव ने कहा कि श्री नितिन नवीन एक अनुभवी, कर्मठ एवं अनुशासित नेता हैं, जिन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। वे पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं समर्पण सर्वविदित है। उनके नेतृत्व में भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार से किसी नेता को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना यह दर्शाता है कि भाजपा नेतृत्व को बिहार की नेतृत्व क्षमता पर पूर्ण विश्वास है। इससे राज्य के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
डॉ. सलिल यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नवीन अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा के संकल्प को और मजबूत करेंगे।
वहीं डॉ. सलिल यादव ने इस अवसर पर एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं भाजपा युवा नेता अंकित सिंह चंदेल मौजूद हैं। तस्वीर साझा करते हुए डॉ. सलिल यादव ने कहा कि यह उनके लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा कि अनुभवी नेतृत्व और ऊर्जावान युवाओं के समन्वय से भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आने वाले समय में पार्टी नई ऊँचाइयों को छुएगी। डॉ. सलिल यादव ने इस मुलाकात को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि भाजपा में अनुभव और युवा जोश साथ-साथ चल रहा है, जिससे पार्टी का भविष्य और भी उज्ज्वल है। अंत में डॉ. सलिल यादव ने ईश्वर से श्री नितिन नवीन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




