
बबलू मंडल ने दी जानकारी – 25 सितंबर को खगड़िया में सीएम नीतीश कुमार का संभावित आगमन…
बबलू मंडल ने दी जानकारी – 25 सितंबर को खगड़िया में सीएम नीतीश कुमार का संभावित आगमन…
खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खगड़िया जिला आगमन अब 20 सितंबर के स्थान पर 25 सितंबर 2025 को सुनिश्चित हुआ है।सीउन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परवत्ता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सतीश नगर तथा बेलदौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पनसलवा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सतीश प्रसाद सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कोशी हाई स्कूल पनसलवा के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि सीएम के संभावित आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। हैलिपैड निर्माण, प्रदर्शनी स्टॉल, मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी तैयारियाँ युद्धस्तर पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि विगत प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं और कैबिनेट से स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास तथा पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन भी इसी अवसर पर किया जाएगा।
बैठक में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रदेश महासचिव सह बेगूसराय प्रभारी उमेश सिंह पटेल, जिला महासचिव राजीव रंजन, अनुज कुमार शर्मा, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, अलौली प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, छात्र जिलाध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, मीडिया सेल जिलाध्यक्ष जयजयराम कुमार, युवा जदयू के गुड्डू यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




