डीएम नवीन कुमार ने खगड़िया एवं गोगरी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण… बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज़ी से जारी…प्रशासन सतर्क

डीएम नवीन कुमार ने खगड़िया एवं गोगरी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण… बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज़ी से जारी…प्रशासन सतर्क..
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ गोगरी एवं परबत्ता अंचल के कुछ हिस्सों में नदियों के जलस्तर में हालिया वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर प्रारंभ किया गया है। प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा, आवागमन और आवश्यक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समुचित इंतजाम किए जा रहे हैं।
आज जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने खगड़िया एवं गोगरी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, आपदा प्रबंधन प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी, तथा संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर ही कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी राहत कार्य, जैसे कि सामग्री वितरण, पेयजल उपलब्धता, नाव की व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधाएँ, निर्देशानुसार और समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित किए जाएँ।

राहत कार्यों की स्थिति:  प्रभावित पंचायतों में पॉलीथीन शीट्स का वितरण ज़रूरतमंद परिवारों के बीच किया गया है, जिससे उन्हें अस्थायी आवास में सुविधा मिल सके। टेंट और लाइट की व्यवस्था की जा रही है ताकि रात्रि में रहने वालों को असुविधा न हो। पेयजल की व्यवस्था हेतु गोगरी अंचल में चापाकल लगाए जा चुके हैं तथा परबत्ता अंचल में भी चापाकल स्थापना का कार्य प्रगति पर है।
जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि बीमारियों की रोकथाम व तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
आवागमन हेतु निशुल्क नावों की व्यवस्था: जिले में बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों की आवाजाही और राहत सामग्री पहुँचाने के लिए निशुल्क नावों की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में कुल 78 नावें संचालित की जा रही हैं, जिनमें:
खगड़िया अंचल: 18 नाव
गोगरी अंचल: 31 नाव
परबत्ता अंचल: 24 नाव
मानसी अंचल: 04 नाव
बेलदौर अंचल: 01 नाव
सभी नावें आम लोगों के लिए बिना किसी शुल्क के उपलब्ध हैं। नाव संचालन की निगरानी स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
तटबंधों की स्थिति: कुछ स्थानों पर हालिया वर्षा के कारण तटबंधों में रेनकट्स की स्थिति बनी है, जिसकी मरम्मत का कार्य बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा तत्परता से किया जा रहा है। फिलहाल जिले के सभी तटबंध एवं अन्य संरचनाएँ सुरक्षित हैं।प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा संचालन केंद्र (DEOC) के नंबर 06244-222384 पर तुरंत संपर्क करें।

 

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close