
खगड़िया के ऊर्जावान डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर में अब हर मंगलवार को सभी प्रखंडों में लगेगा जनता दरबार.. जनता से सीधे संवाद और समाधान की पहल
खगड़िया के ऊर्जावान डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर में अब हर मंगलवार को सभी प्रखंडों में लगेगा जनता दरबार.. जनता से सीधे संवाद और समाधान की पहल
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रत्येक मंगलवार को “जनता दरबार” का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम जनता की शिकायतों को सुनना, उनका त्वरित निवारण करना और प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाना है।
🔹 जनता दरबार की व्यवस्था और प्रक्रिया
1. नेतृत्व और उत्तरदायित्व:
जनता दरबार का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की अध्यक्षता में किया जाएगा। संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जैसे: अंचलाधिकारी, पंचायत सचिव, प्रवेदक, सामाजिक सुरक्षा पर्यवेक्षक, राजस्व कर्मचारी आदि। सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी इस व्यवस्था में अध्यक्ष और मेंटर की भूमिका निभाएंगे। वे नियमित समीक्षा करेंगे और व्यवस्था को दिशा देंगे।
2. स्थान और समय: प्रत्येक मंगलवार, पूर्वाह्न 11:00 बजे से संबंधित प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार आयोजित किया जाएगा।
3. उपस्थित विभाग: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, श्रम संसाधन, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, अल्पसंख्यक कल्याण सहित अन्य विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी जनता दरबार में मौजूद रहेंगे।
4. शिकायतें दर्ज करने और समाधान की प्रक्रिया:
नागरिक अपनी शिकायतों को लिखित रूप में प्रस्तुत करेंगे शिकायतें संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर यथासंभव मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा। अन्य शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
5. मॉनिटरिंग और समीक्षा:
प्रखंड विकास पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर जनता दरबार की रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय भेजेंगे। माह में दो बार “समन्वय समिति” की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जनता दरबार की प्रगति, लंबित शिकायतों की स्थिति और विभागीय जवाबदेही की समीक्षा की जाएगी।
6. पारदर्शिता और जवाबदेही: सभी शिकायतें पंजीकृत कर रजिस्टर में दर्ज होंगी। जिला स्तर से निरंतर निगरानी और प्रगति मूल्यांकन किया जाएगा। संबंधित वरीय प्रभारी अधिकारी समय-समय पर जनता दरबार की भौतिक समीक्षा भी करेंगे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*