खगड़िया में बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ अभियान के तहत जदयू नेताओं ने पंचायत स्तर तक चलाया संवाद कार्यक्रम.. पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक…

खगड़िया में बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ अभियान के तहत जदयू नेताओं ने पंचायत स्तर तक चलाया संवाद कार्यक्रम.. पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज शुक्रवार 4 जुलाई को
जदयू ने  “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” संकल्प के तहत खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों—कासीमपुर, लाभगांव और रानी सकरपुरा सहित अन्य स्थानों पर पंचायत स्तरीय बूथ कमिटी की द्वितीय चरण की बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना और आगामी चुनावों के लिए ज़मीनी स्तर पर तैयारी तेज़ करना रहा। बैठकों में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने “2025 में- 225 – फिर से नीतीश” के संकल्प को साकार करने हेतु संगठन के हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर सक्रियता के साथ कार्य करने की अपील की।

8 जुलाई को हर पंचायत में निकलेगी मतदाता जागरूकता साइकिल रैली :  पटना स्थित कर्पूरी सभागार से वर्चुअल रूप में जुड़े जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने 8 जुलाई 2025 को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सभी पंचायतों में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकालने का निर्देश दिया। इस दौरान खगड़िया जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें प्रखंड/नगर अध्यक्षों और बीएलए-1 को विशेष जिम्मेदारी दी गई।

“चांद में भले दाग हो, नीतीश कुमार बेदाग हैं” – मनोज ऋषिदेव : कासीमपुर व लाभ गांव की पंचायत स्तरीय बूथ कमेटी के सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिला संगठन प्रभारी मनोज ऋषिदेव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा, “चांद में दाग हो सकते हैं, लेकिन हमारे नेता नीतीश कुमार बेदाग हैं।”इनके 20 वर्षों का कार्यकाल बेमिसाल रहा है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

पूनम देवी यादव ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया : पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और शौचालय निर्माण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
उन्होंने 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये तक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को नीतीश सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिल : बैठक की अध्यक्षता कासीमपुर पंचायत अध्यक्ष कमल किशोर पटेल और लाभ गांव पंचायत अध्यक्ष उदय शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने किया।
मौके पर उपस्थित अन्य प्रमुख नेता व कार्यकर्ता:
वीरेंद्र सिंह कुशवाहा (खगड़िया विधानसभा प्रभारी)नीलम वर्मा (महिला प्रभारी), जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,साधना देवी सदा (पूर्व जिला अध्यक्ष),उमेश सिंह पटेल (जिला उपाध्यक्ष),सावन कुमार बंटी (युवा जदयू जिलाध्यक्ष), राजनीति प्रसाद सिंह (मानसी प्रखंड अध्यक्ष)धर्मेंद्र महंतों (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव)वर्षा कुमारी, रूदल पासवान, जयप्रकाश मौर्य, संजय सिंह (पैक्स अध्यक्ष),ईं. बिक्रम कुमार विद्यार्थी, अंगद कुमार, वीणा पासवान

नव मनोनीत नागरिक परिषद सदस्यों का भव्य अभिनंदन :  कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में राज्य नागरिक परिषद के नव मनोनीत सदस्यों में क्रमशः वीरेंद्र सिंह कुशवाहा (खगड़िया विधानसभा प्रभारी) और पप्पू सिंह निषाद (परवत्ता विधानसभा प्रभारी) का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।इस मौके पर उपस्थित प्रमुख नेता: सुनील कुमार सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के पुत्र) पूर्व विधायक चंदन राम, श्रीकांत सिंह कुशवाहा,नंदलाल मंडल, जीयाउल हक (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष)नीतीश सिंह पटेल (युवा जदयू प्रदेश महासचिव)फिरदोस आलम, राजीव रंजन (जिला महासचिव) प्रवीण कुमार चौरसिया (पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष)सिद्धांत सिंह छोटू (छात्र जिला अध्यक्ष)
चन्देश्वरी राम (एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष)प्रभात शर्मा (नगर कार्यकारी अध्यक्ष), जय-जय राम कुमार,पिन्टू राम (पूर्व जिला पार्षद) आदि मौजूद थे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close