खगड़िया: डॉ सलिल सहित पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, अश्विनी सिंह , रवीश चंद्र सिन्हा,  अर्जुन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील, रामानुज चौधरी , वेद प्रकाश यादव, अश्वनी चौधरी को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की मिली कमान.. इनके मनोनयन से पार्टी को मिलेगी ताकत – संजय खंडेलिया 

खगड़िया: डॉ सलिल सहित पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, अश्विनी सिंह , रवीश चंद्र सिन्हा,  अर्जुन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील, रामानुज चौधरी , वेद प्रकाश यादव, अश्विनी चौधरी को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की मिली कमान.. इनके मनोनयन से पार्टी को मिलेगी ताकत – संजय खंडेलिया 

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलिल सहित पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, अश्विनी सिंह , रवीश चंद्र सिन्हा,  अश्वनी चौधरी, अर्जुन शर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार , रामानुज चौधरी , वेद प्रकाश यादव जैसे सम्माननीय नेताओं को शामिल कर नई जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया है। इस अवसर पर  भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक  संजय खंडेलिया ने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में नवमनोनीत सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री खंडेलिया ने बीजेपी समर्पित सभी नामित नेताओं को कार्यसमिति में स्थान दिए जाने को पार्टी की सुदृढ़ संगठनात्मक नीति का परिचायक बताया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय के लिए श्री दिलीप जायसवाल (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा बिहार), डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी  (उपमुख्यमंत्री, बिहार), विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री, बिहार) एवं संगठन महामंत्री भिखु भाई साहेब  के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।श्री खंडेलिया ने कहा कि— “भाजपा का यह कदम प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा युवाओं, महिलाओं एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने की दिशा में प्रेरणादायी है। पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास और जिम्मेदारी इन कार्यकर्ताओं को सौंपी है, वह निश्चित ही बिहार में पार्टी के जनाधार को और व्यापक बनाएगा।”यह नियुक्तियाँ न केवल कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेंगी, बल्कि आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगी।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close