
जिलाध्यक्ष मनोहर यादव के नेतृत्व में खगड़िया विधानसभा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में अनेक राजद नेताओं ने एक स्वर में आगामी चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को दोहराया …
जिलाध्यक्ष मनोहर यादव के नेतृत्व में खगड़िया विधानसभा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में अनेक राजद नेताओं ने एक स्वर में आगामी चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को दोहराया …
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत 11 मई 2025 को शहर के एम जी मार्ग स्थित के एन क्लब में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में खगड़िया विधानसभा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया।
खगड़िया विधानसभा के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का उदघाटन कार्यक्रम के वक्ता पूर्व मंत्री राम लखन राम रमण,विधायक मो इजहार अशर्फी, चूल्हाई कामत, चंद्रमोहन पाल, नीरज सहनी एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
खगड़िया विधनसभा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का अध्यक्षता मानसी प्रखंड अध्यक्ष वरुण यादव ने किया तथा संचालन खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने किया। विधायक मो इजहार अशर्फी एवं पूर्व मंत्री रामलखन राम रमण ने कहा कि वर्ष 2025 -2028 सदस्यता अभियान में सभी वर्गों के लोग उत्साह से राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। बिहार के आम आदमी का राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति आस्था बढ़ा है क्योंकि महागठबंधन के 17 महीने के सेवाकल में जो काम किया हैं उससे बिहार की जनता समझ चुकी है कि बिहार में मात्र एक ही नेता है जो बिहार के सभी वर्गों के लिए काम करते हैं और जो कहते हैं वो करते हैं यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। 2020 के चुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो दस लाख युवाओं को नौकरी देंगे।
महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनते ही नेता प्रतिपक्ष ने मात्र 17 महीने में पाँच लाख युवाओं को नौकरी दिये। साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाये और विभिन्न विभागों में साढ़े तीन लाख सरकारी नौकरी प्रक्रिया में लाये ही थे।इतना ही नहीं विकास मित्र, टोला सेवक का मानदेय बढ़ाकर दोगुना से भी अधिक कर दिये साथ ही साथ आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिका के मानदेय को भी बढ़ाने का काम किये। भाजपा- नीतीश के बीस साल के कार्यकाल में महंगाई से त्रस्त बिहारवासी राशन के लिए भी तरस गये हैं।अब बिहार के लोगों को तेजस्वी से ही उम्मीद है कि तेजस्वी यादव ही आयेगें तो बिहारवासी को महंगाई के जाल से निकालेगें। बिहार के सभी लोगों के हित में तेजस्वी प्रसाद यादव काम कर रहे थे कि मनुवादी विचारधारा के लोगों ने साजिश के तहत महागठबंधन की सरकार को गिड़ा दिया। चूल्हाई कामत, चंद्रमोहन पाल और नीरज सहनी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के जनता को यह वादा किया है कि अगर बिहार में 2025 में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो मैं गैस सिलेंडर का दाम घटाकर 500 रुपया करेगें,गरीब परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो अनाज, बिहार की आधी आबादी को माई बहन योजना चलाकर सभी वर्गों के महिलाओं को प्रत्येक माह 2500 रुपया देगें, वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को 400 रुपया से बढ़ाकर 1500 रुपया करेगें ताकि ये लोग भी सम्मान रह सकेगें। इसलिए बिहार के सभी वर्गों के लोगों ने मन बना लिया है कि इसबार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को ही मुख्यमंत्री बनायेगें। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में उपस्थित खगड़िया विधानसभा के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में खगड़िया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी,जिला कमिटी के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं जिला कमिटी,सभी प्रखंड अध्यक्ष , प्रखंड कमिटी ,नगर अध्यक्ष ,नगर कमिटी,पंचायत अध्यक्ष ,पंचायत कमिटी,सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी, शोशल मीडिया कमिटी,प्रवक्ता, बूथ अध्यक्ष, राजद के प्रमुख साथी एवं राजद के के वरिष्ठ साथी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तपती धूप और भीषण गर्मी में इसके लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूँ। आपके उपस्थिति से यह स्पष्ट हो गया है कि आप सभी साथी दिल से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारों को गाँव -गाँव में पहुँचा रहे हैं और तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा महज सत्रह महीने में जो काम किया है उसको जन जन तक पहुचाने का काम कर रहे हैं इसलिए इस विधनसभा चुनाव में तेजस्वी प्रसाद यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है।
सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव ,जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष नरेश बादल, प्रमोद यादव, प्रकाश राम,कुमारी बेबिरानी, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार,जिला महासचिव मानसी नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन, पप्पू यादव, विद्यानंद यादव, तेजनारायण यादव, सकलदीप यादव,जिला कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह, युवा प्रदेश महासचिव नीरज यादव,युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजय कुमार माँझी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुजय यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव,पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशि पासवान, राजद के वरिष्ठ नेता मो० जुल्फिकार अली, मिथलेश यादव,प्रभा देवी, रूबी सिंह,अंकित बाबू,मनोज पासवान, मो०नसीम उर्फलंबू, रोहित साव,रणवीर सहनी, अमृतराज, ऋषि पासवान, आमिर खान, निखिल कुमार,राजा कुमार,रणवीर सहनी,विक्रांत कुमार, अभिजीत सिंह सहित सैकड़ों राजद नेता मौजूद थे।
नोट – प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक