
आगामी विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद होली और रमजान मिलकर मनाएंगे- रणवीर यादव..
आगामी विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद होली और रमजान मिलकर मनाएंगे- रणवीर यादव…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/आज गुरुवार को जिले के लोकप्रिय पूर्व विधायक रणवीर यादव ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रणवीर फैंस एसोसिएशन के लोग आगामी नवंबर माह में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मनाएंगे होली और रमजान का त्यौहार। उन्होंने कहा कि जब खगड़िया- बेलदौर सहित अन्य विधानसभा में गरीब कमजोर हितैषी जनप्रतिनिधि का चुनाव जनता करेंगे।तब जाकर होली -रमजान परम्परागत तरीके से मनायेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकांश राजनीतिक पार्टी के लोगों द्वारा होली मिलन समारोह के नाम पर अश्लीलता फैलाया जा रहा है। इतना ही नहीं बिहार में नशाबंदी कानून लागू होने के बावजूद धड़ल्ले से शराब व भांग का सेवन किया जाना दुर्भाग्य की बात है। कहीं बार बालाओं और महिलाओं के साथ डांस करते देखा गया और सभी कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय को उपेक्षित किया गया है।
श्री यादव ने कहा कि भारतीय समाज में होली त्यौहार सभी जाति धर्म की सीमा को मिटाता है। इसलिए रणवीर फैंस संगठन ने निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गरीब कमजोर के हिमायती जनप्रतिनिधि निर्वाचित होंगे,तब उसके सम्मान में जनता के साथ होली- रमजान का उत्सव एक साथ मनाएंगे, जिसमें सभी समुदाय और वर्ग जाति का महा जूटान होगा।