
भाजपा खगड़िया जिला टीम का विस्तार कर दी गई जिम्मेदारी, संगठन की मजबूती को लेकर करेंगे कार्य : शत्रुघ्न भगत, जिलाध्यक्ष
भाजपा खगड़िया जिला टीम का विस्तार कर दी गई जिम्मेदारी, संगठन की मजबूती को लेकर करेंगे कार्य : शत्रुघ्न भगत, जिलाध्यक्ष 
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देशानुसार बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत द्वारा जिला भाजपा खगड़िया संगठन का विस्तार किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुनील चौधरी, जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, लक्ष्मी देवी, प्रीति प्रिया, ममता देवी, आलोक विद्यार्थी, प्रमोद शाह को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी डॉ० इंदु भूषण कुशवाहा, नीतीश कुमार सिंह एवं नंदू साह को दी गई है एवं जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी अजीत कुमार नटवर, कुंदन सिंह, विजय कुमार यादव, रंजीता चंदन, मधु कुमारी, नवीन सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है एवं जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मृत्युंजय झा एवं कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मनोज जैन को दी गई है। वहीं जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी मनीष कुमार राय को दी गई है ।वही जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी प्रो० अरविंद सिंह, इंजीनियर धर्मेंद्र यादव, रंजन राज, गौरव राज एवं अनिल शर्मा को दी गई है वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ने
सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं जिला मीडिया प्रभारी तथा जिला प्रवक्ताओं को नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि आप लोगों के संगठन कार्यों के मेहनत के बल पर हम लोगों का संगठन और मजबूत होगा ।