
खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की पहल पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शुरू की गई कम्युनिटी किचन…
खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की पहल पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शुरू की गई कम्युनिटी किचन…
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ जिले में बाढ़ की स्थिति भयावह है। जिसको लेकर स्थानीय सांसद राजेश वर्मा ने कल जिलाधिकारी को आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर दिशा निर्देश दिया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन की शुरुआत की गई। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।
आज माननीय सांसद राजेश वर्मा के दिशा-निर्देश पर संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर पवन जायसवाल के द्वारा खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत परबत्ता विधानसभा के गोगरी तथा परबत्ता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया गया। इस दौरान खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मनीष जी एवं परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि पंकज राय, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेश सिंह, परबत्ता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय और भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी भी उपस्थित रहे। यह दौरा क्षेत्रों में हो रहे राहत कार्यों और बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेने के लिए किया गया था। जो माननीय सांसद राजेश वर्मा के निर्देश पर किया गया।
सर्वप्रथम, गोगरी प्रखंड के बन्नी स्थित पंचायत भवन में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया गया। यह कम्युनिटी किचन माननीय सांसद राजेश वर्मा के पहल पर शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि किचन प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है और पीड़ितों को समय पर भोजन प्रदान किया जा रहा है। इसके बाद रामपुर उसरी स्थित तारा मध्य विद्यालय में चल रहे कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया गया, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
सांसद प्रतिनिधियों ने माधवपुर, कबैला, खुर्द डुमरिया और कबैला पंचायतों में भी सरकार द्वारा संचालित अन्य कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। इन किचनों में बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान राहत कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार की कमी या अव्यवस्था न हो।
दौरे के दौरान इंग्लिशबन्नी के वार्ड नंबर 21 में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की गई और उनके हालात का जायजा लिया गया। स्थानीय लोगों ने राहत कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया, हालांकि कुछ स्थानों पर शिकायतें भी दर्ज की गईं। बोरने पंचायत के वार्ड संख्या 1,2,3,4, 6 में दौरा करते समय पाया गया कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी राहत सामग्री की आवश्यकता है। इसी प्रकार, परबत्ता प्रखंड के कबैला पंचायत के खुर्द डुमरिया जागृति टोला में बाढ़ प्रभावित लोगों ने प्लास्टिक उपलब्ध न होने की शिकायत की। इस पर सांसद प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्लास्टिक और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
जोरावरपुरा पंचायत के बांध पर आश्रय लिए हुए बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात की गई। इस दौरान भाजपा के कार्यालय मंत्री देवानंद स्वामी भी उपस्थित थे। बाढ़ पीड़ितों ने अपनी समस्याओं को सांसद प्रतिनिधियों के सामने रखा, जिनमें आश्रय, भोजन और पशुओं के चारे की कमी प्रमुख थी। सांसद प्रतिनिधियों ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परबत्ता प्रखण्ड के सलारपुर ,भरतखण्ड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भी भर्मण कर वहाँ के हालात का जायजा लिया।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य माननीय सांसद राजेश वर्मा द्वारा शुरू किए गए राहत कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करना और यह सुनिश्चित करना था कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता मिले। सांसद प्रतिनिधियों ने सभी कम्युनिटी किचनों का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सांसद राजेश वर्मा की विशेष पहल के अंतर्गत ही इन किचनों की शुरुआत की गई थी, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन किचनों के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें इस संकट के समय में थोड़ी राहत मिल सके।
इस दौरे के अंत में सांसद प्रतिनिधियों ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल समाधान करें और सुनिश्चित करें कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress