खगड़िया के 58 तीर्थयात्री श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ पहुंचे:- नितिन

खगड़िया के 58 तीर्थयात्री श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ पहुंचे:- नितिन
खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ विश्व हिन्दू परिषद् खगड़िया के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि 13 दिवसीय धार्मिक यात्रा के पांचवां दिन आज जम्मू कश्मीर के पूंछ जिला स्थित दुर्गम इलाके में बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी के दर्शन किए और भारत को समृद्ध एवं शक्तिशाली बनाने का भोलेनाथ से आग्रह किया नितिन ने आगे बताया पिछले चार दिनों में बाबा काशी-विश्वनाथ का कराते हुए जम्मू के विभिन्न पर्यटक व धार्मिक स्थलों का 58 तीर्थयात्री को दर्शन कराया गया शेष बचे 8 दिन के धार्मिक यात्रा में मां वैष्णो देवी, हिमाचल के ज्वाला देवी, मनसा देवी, कांगरा देवी पंजाब के स्वर्ण मंदिर, बाघा बॉर्डर इत्यादि धार्मिक स्थल का दर्शन कर खगड़िया वापसी।
इस धार्मिक व साहसिक यात्रा में शामिल हुए नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने कहा इस तरह की धार्मिक यात्राएं राष्ट्र को सशक्त व मजबूत बनाती हैं उन्होंने कहा वास्तविक में धरती का यह इलाका स्वर्ग है
विहिप जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ने भारत सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस इलाके को आंतकवाद से मुक्त किया जाए ताकि भारत सहित सम्पूर्ण विश्व के लोग इस इलाके में आए और यहां की खूबसूरती और गौरवशाली इतिहास को देखें यात्रा में शामिल पूर्व पार्षद मृदुला साहू ,अनिता गुप्ता,संघ के सुभाष सिंह सन्नी कुमार, अभिमन्यु कुमार , रूबी गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज गुप्ता, मिथलेश सिंह, राजेश गुप्ता, गोयल, सुनील, विनोद इत्यादि मौजूद थे

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close