
कल 14 जुलाई को राजद कार्यालय खगड़िया में आयोजित होगा कार्यकर्ता आभार सम्मेलन सह समीक्षा बैठक..पूर्व एमपी चौ. महबूब अली केसर कार्यक्रम में होंगे शामिल : मनोहर यादव
कल 14 जुलाई को राजद कार्यालय खगड़िया में आयोजित होगा कार्यकर्ता आभार सम्मेलन सह समीक्षा बैठक..पूर्व एमपी चौ. महबूब अली केसर कार्यक्रम में होंगे शामिल : मनोहर यादव
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज शनिवार 13 जुलाई 2024 को पूर्व एम एल सी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय जनता दल खगड़िया विधानसभा का कार्यकर्ता आभार सम्मेलन सह समीक्षा बैठक कल रविवार 14.07.2024(को दिन के 11:00 बजे एन एच 31 कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में होगी।
कार्यकर्ता आभार सम्मेलन सह समीक्षा बैठक राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली केसर के उपस्थिति में होगी। खगड़िया सभी विधानसभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहेंगे।
कार्यकर्ता आभार सह समीक्षा बैठक चारों विधानसभा में अलग- अलग तारीख को रखी गई है। परबत्ता विधानसभा में 20 जुलाई ,बेलदौर में 23 जुलाई एवं अलौली में 27 जुलाई को होना है।
जिस विधानसभा में यह कार्यक्रम होगा उस विधानसभा के विधायक ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, विधानपरिषद प्रत्याशी खगड़िया जिला के सभी प्रदेश के पदाधिकारी,जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं जिला कमिटी के पदाधिकारी, उस विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड कमिटी, नगर अध्यक्ष ,नगर कमिटी , बूथ अध्यक्ष ,बूथ कमिटी के पदाधिकारी , सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और उनकी कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress