जय श्री राम : रामजनकी मंदिर में हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ धार्मिक आयोजन का समापन : नितिन कुमार 

जय श्री राम : रामजनकी मंदिर में हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ धार्मिक आयोजन का समापन : नितिन कुमार

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ सौगंध राम की खाई थी, मन्दिर वहीं बनाएंगे। विहिप ने वचन निभाया, मन्दिर वहीं बनवाया है।। आज का दिन भारत वर्ष के लिए अत्यंत हर्ष पूर्ण और उल्लास से भरा रहा है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर खगड़िया जिले में भी सभी मठ मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राण प्रतिष्ठा सनातन की सहिष्णुता , संघर्ष , बलिदान और एकजुटता का प्रतीक है। राम आयेंगे , राम आयें हैं तक के सफर में विहिप बजरंग दल के अनगिनत सदस्यों का बलिदान आज सफल रहा। इस बात की जानकारी देते हुए विश्व के हिन्दूओं की आवाज विश्व हिंदू परिषद् के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि आज हम सभी का जीवन सार्थक हो गया। हम सभी अत्यंत सौभाग्यशाली है कि राम मंदिर निर्माण कार्य के साक्षी बनें है। उन्होंने ने बताया कि हिंदू समाज द्वारा कहीं अखंड रामायण पाठ तो कहीं राम धुन का भजन हुआ और भंडारा (प्रसाद वितरण) का कार्यक्रम हुआ है। राम जानकी मंदिर स्टेशन परिसर में भी एक सप्ताह से चल रहा धार्मिक आयोजन हवन-यज्ञ , भंडारा के साथ सम्पन्न हुआ।

वहीं नगर मंत्री मनीष गुप्ता नगर संगठन के द्वारा आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभ समापन के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद् दिया। स्टेशन परिसर स्थित राम जानकी मंदिर में अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद हवन का आयोजन किया गया जिसमें विहिप के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सपत्नी मुख्य यजमान बनें। उनके साथ सैकड़ों रामभक्त हवन-यज्ञ में शामिल हुए। इसके बाद भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें दुर्गावाहिनी की बहनों ने भक्तो के बीच प्रसाद वितरण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख विलास चन्द्र सिंह, बजरंग दल के नगर संयोजक अभिमन्यु कुमार, सह संयोजक संजय कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, प्रशन्नजित झा, विष्णु बजाज, रितेश शर्मा, प्रदीप कुमार, अनिल मेहता, मंदिर कमेटी के मंत्री सूरज पासवान सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहें।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close