
आगामी 22 जनवरी 2024 को जिले के सभी मंदिरों में होगा भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम- विहिप
आगामी 22 जनवरी 2024 को जिले के सभी मंदिरों में होगा भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम- विहिप
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार अयोध्या धाम में नवनिर्मित मंदिर में होने जा रहे प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर खगड़िया जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी मंदिरों में भव्य धार्मिक कार्यक्रम किया जाना तय हुआ है।
इस कार्यक्रम की सफलता हेतु खगड़िया स्टेशन परिसर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें राम जानकी मंदिर (स्टेशन परिसर) की 7 जनवरी से 15 जनवरी तक साफ सफाई और रंग रोगन किया जाएगा। इसके बाद ध्वजारोहण, श्री राम पदयात्रा, कलश यात्रा, प्रतिमा दिव्य स्नान, भजन कीर्तन, अखंड रामायण पाठ तथा भंडारा किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के आग्रह अनुसार सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके लिए विशेष जन जागरण अभियान भी चलाया जाएगा।
इस बैठक में विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख विलास चंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु बजाज, विहिप के नगर मंत्री मनीष गुप्ता, बाल संस्कार केन्द्र प्रमुख प्रसन्नजीत झा, नगर संयोजक अभिमन्यु कुमार, सह संयोजक संजय कुमार सिंह, मंदिर पुरोहित उमेश्वर पाठक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress