विनय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू संगठन और मजबूत होगी: बबलू मंडल

विनय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू संगठन और मजबूत होगी: बबलू मंडल

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ मंगलवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन कुशवाहा का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दिया।

जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि विनय सिंह कुशवाहा युवा जदयू के गोगरी प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर रहकर जो कर्मठता के साथ पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम किये उसी काम और इनके राजनीतिक सुजबुझ को देखते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद ने इन्हें प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपे हैं।हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि इस प्रकोष्ठ के माध्यम से विनय सिंह कुशवाहा जी के नेतृत्व में पार्टी संगठन और मजबूत होगी।
विनय को प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सर्वमान्य नेता व बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तथा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद को दिली मुबारकबाद और बधाई दिया है। उन्होंने गत सोमवार को सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जन्मदिन के पावन अवसर पर बिहार सरकार के द्वारा जाति आधारित गणना की रिपोर्ट को सार्वजनिक किये जाने पर ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि भाजपाई और न्यायालयी चक्कर से बाहर जाति गणना से सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक परिदृश्य में काफी बदलाव आने की संभावनाएं हैं।
वहीं जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन कुशवाहा ने अपने मनोनयन से फूले नहीं समा रहे थे।उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें जो जिला अध्यक्ष बड़े भाई बबलू कुमार मंडल के अनुशंसा के आलोक में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद के द्वारा जो जिम्मेवारी मिली है उस जिम्मेवारी को बेखूबी निभाते हुए एक बेहतर संगठन तैयार कर पार्टी को सशक्त और प्रभावशाली बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।उन्होंने जिला अध्यक्ष का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,निर्मला कुमारी, उमेश सिंह पटेल ,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार , अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धनिक लाल दास, जिला महासचिव अंगद कुमार पटेल ,गोगरी प्रखण्ड अध्यक्ष मायाराम मंडल,जयप्रकाश मौर्य ,कमल किशोर पटेल ,प्रखण्ड उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभा देवी,प्रखण्ड मीडिया प्रभारी रितेश कुमार, जयजयराम कुमार, गुड्डू यादव, एवं संजय सिंह पटेल ने विनय सिंह रोशन कुशवाहा को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया तथा बिहार के जाति आधारित गणना की रिपोर्ट को सार्वजनिक किये जाने पर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया है।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close