खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया नमन..
खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया नमन..
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ 2 अक्टूबर 2023 को खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155 वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 119वीं जयंती समारोह एवं गोष्ठी जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में हुई,जिसमें काफी संख्या में कांग्रेसजनों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं श्रद्धांजलि दी। उक्त मौके पर जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी, महात्मा बुद्ध के बाद शांति के ऐसे मसीहा थे, जिन्होंने सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजों से देश को आजाद कराया। गांधी जी विश्व के युग पुरुष थे। जिन्होंने समग्र मानव कल्याण के लिए जुटे रहे।उन्होंने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने भारतीय किसानों के प्रति चिंतित रहते थे, देश की सुरक्षा के साथ खाद्यान्न की आत्म निर्भरता के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया। शास्त्री जी ने भारत पाक युद्ध में भारत को विजय श्री का ताज पहनाया। 10 जनवरी 1966 में ताशकंद समझौता शास्त्री जी बहुत बड़ी सफलता थी। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादव, शहीद कुमार, प्रीति वर्मा,सूर्यनारायण वर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव अर्जुन स्वर्णकार, कैलाश शर्मा, ज्योति कुमारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत, प्रदेश डेलीगेट उदय यादव, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, मुरारी सिंह, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शमा परवीन, खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, कांग्रेस नेता मनोज सिंह अधिवक्ता, राजीव कुमार रंजन, विवेकानंद सिंह, मुकेश चौधरी, देवानंद ठाकुर, फिरोज आलम आदि मौजूद थे।
- नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress