12 सितंबर को खगड़िया की धरती पर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया व बाबूलाल शौर्य का होगा ऐतिहासिक स्वागत:  विक्रम यादव

12 सितंबर को खगड़िया की धरती पर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया व बाबूलाल शौर्य का होगा ऐतिहासिक स्वागत:  विक्रम कु. यादव

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार आगामी 12 सितंबर 2023 को बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया व बिहार प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बाबू लाल शौर्य के खगड़िया आगमन पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के उद्देश्य से खगड़िया भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं कमर कस ली है।

वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विक्रम कुमार यादव ने कोशी एक्सप्रेस से जानकारी साझा करते हुए कहा की भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद माननीय संजय खंडेलिया तथा बाबू लाल शौर्य के  पहली बार खगड़िया की धरती पर 12 सितंबर 2023 को आगमन होना सुनिश्चित है। इस अवसर पर भाजपा के तमाम पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ सहित जिलेवासियो में भी और संजय खंडेलिया को हजारों हजार चाहने वालो मे हर्ष और उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया की प्रदेश उपाध्यक्ष जी के शुभागमन के मौके को खास बनाने के लिए पूरे शहर मे सैकड़ो तोरणद्वार, भाजपा के झंडो और पोस्टर बैनर से पाटने की योजना भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनायीं है। भाजपा नेता विक्रम कुमार यादव कहते है की खगड़िया जिला के बॉर्डर से ही माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष जी का स्वागत कार्यक्रम दर्जनों जगह स्थानीय लोगो द्वारा स्वागत करते हुए एक भव्य साइकिल रैली, मोटर साइकिल रैली गाजे बाजे के साथ रोड शो करते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल के लिए प्रस्थान करेंगे। खगड़िया का बेटा और जन जन का नेता का ऐतिहासिक स्वागत खगड़िया कि धरती पर होगा और वे स्वयं भी भाजपा के सभी मंच मोर्चो के कार्यकर्ताओ के साथ सम्पर्क कर दर्जनों जगहों पर प्रदेश उपाध्यक्ष जी के स्वागत कि तैयारी मे लगे हुए है। भाजपा नेता विक्रम और जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है और कार्यक्रम कि विस्तृत रूप रेखा जल्द ही प्रेस के साथ साझा कि जाएगी.

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close