कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर खगड़िया में सभी कांग्रेसियों ने जमकर मनाया जश्न : डॉ. चंदन यादव
कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर खगड़िया में सभी कांग्रेसियों ने जमकर मनाया जश्न : डॉ. चंदन यादव
खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर खगड़िया में सभी कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की। इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने बजरंगबली के जयकारे के साथ पूरे शहर में विजय जुलूस निकाला। कर्नाटका जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि कर्नाटक की जनता को दिल से धन्यवाद देता हूं यह ऐतिहासिक जीत है, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा में लभगग 4 हजार किमी पैदल चले थे देश की एकता, अखण्डता, भाईचारा करने के लिये यह जीत उसी भाईचारे के संदेश की जीत है।
आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नफरत की राजनीति, धर्म की राजनीति, संप्रदाय के नाम से राजनीति करती है पर भाजपा के मनसूबे पूरा नही हुआ। कर्नाटका के लोगों ने बता दिया कि यह देश सभी धर्मो और सभी वर्गो का है। वहां कि जनता ने विकास के एजेण्डे पर वोट किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटका के धरती पुत्र है, माटी पुत्र है। जनता ने भाजपा के विरूद्ध वोट करके दिखा दिया कि वह भाजपा के षडयंत्रो का जवाब दिया है।
- नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक