डीएम अमित कुमार पांडेय प्रशासनिक टीम के साथ बेलदौर पहुंचकर बाढ़ आपदा तैयारी का लिया जायजा.. स्थानीय लोगों से फीडबैक प्राप्तकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया जारी…

डीएम अमित कुमार पांडेय प्रशासनिक टीम के साथ बेलदौर पहुंचकर बाढ़ आपदा तैयारी का लिया जायजा.. स्थानीय लोगों से फीडबैक प्राप्तकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया जारी…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 03.05.23 को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बेलदौर प्रखंड में संभावित बाढ़ एवं आपदा की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक की एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उच्च शरण स्थली एवं कटाव निरोधक कार्यों का भी अवलोकन किया। इतमादि में लोगों से बातचीत कर बाढ़ के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश पदाधिकारियों को दिये।जिलाधिकारी ने बेलदौर प्रखंड में बाढ़ से प्रभावित पंचायतों एवं वार्डों के संबंध में जानकारी ली एवं यावी फीडबैक लिया की बाढ़ का पानी बांध पर चढ़ता है अथवा नहीं।जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बताया कि उप विकास आयुक्त को गोगरी अनुमंडल का संपूर्ण प्रभार बाढ़ राहत कार्यों की तैयारी एवं संचालन के लिए दिया गया है। जिलाधिकारी ने 1 सप्ताह के अंदर बाढ़ राहत कार्य हेतु पंचायत वार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति आदेश निकालने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने बाढ़ के दौरान सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता उच्चरण स्थली को चालू करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान जन वितरण प्रणाली विक्रेता लोगों को उनके शरण स्थल पर अनाज वितरित करें, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने बाढ़ की तैयारी के संबंध में मॉकड्रिल कराने, पूरी व्यवस्था को सक्रिय करने, पंचायत प्रतिनिधियों को बाढ़ राहत कार्यों हेतु प्रशिक्षित करने, उनकी समस्याएं जानने और समाधान करने का निर्देश देते हुए राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ आपदा कार्य के दौरान इनकी मुख्य जिम्मेदारी होती है और इन्हें सामूहिक रूप से कार्य करना होगा। इसके बाद जिलाधिकारी ने केंजरी पंचायत में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया, जिसे बाढ़ के दौरान उच्च शरण स्थली के रूप में चिन्हित किया गया है। ‌ जिलाधिकारी ने उच्चारण स्थली पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की एवं पूरी तैयारी मानक संचालन प्रक्रिया के हिसाब से करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ की बोट के जरिए बारूण का भ्रमण किया। उन्होंने कोसी नदी के किनारे तटबंध की स्थिति, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने शेष बचे कार्य को ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इन स्थानों पर कटाव निरोधी कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ के दौरान रेन कट की सतत निगरानी और मरम्मति का निर्देश भी दिया।जिलाधिकारी ने इतमादि में स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बाढ़ का समय, इसकी तीव्रता, नुकसान इत्यादि के संबंध में फीडबैक लिया एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त  संतोष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी  तेज नारायण राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मोहन ठाकुर, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी अमन कुमार सुमन, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुश्री निधि कुमारी, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 के कार्यपालक अभियंता  गणेश प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी  सुबोध कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close