खगड़िया जदयू कार्यालय में याद किये गए डॉ. लोहिया व जेपी… जिलाध्यक्ष बबलू मंडल सहित दर्जनों नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 

 

खगड़िया जदयू कार्यालय में याद किये गए डॉ. लोहिया व जेपी… जिलाध्यक्ष बबलू मंडल सहित दर्जनों नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खगड़िया जदयू कार्यालय में याद किये गए डॉ. लोहिया व जेपी... जिलाध्यक्ष बबलू मंडल सहित दर्जनों नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/आज 12 अक्तूबर 2022
जदयू कार्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया की 55 वीं पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल सहित दर्जनों जदयू नेताओं ने उन महान राष्ट्र बिभूति के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दुहराया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया जी महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर मौलिक एवं देसी चिंतक और इमानदार, कर्तव्यनिष्ठ समाजवादी राजनेता थे।उन्होंने अपनी पुस्तक “गिल्टी मैन एण्ड इंडियाज पार्टीशन” भारत विभाजन के गुनाहगार में परत दर परत भारत विभाजन के गुनाहगार का रहस्योद्घाटन किया था।
श्री मंडल ने कहा कि राष्ट्र बिभूति डॉ.लोहिया जी पिछड़ों व शोषितों के पथ प्रदर्शक थे।उन्होंने पिछड़ों के अधिकार के लिए नारा दिये थे कि संसोपा ने बांधी गांठ, पिछड़े पावें सौ में साठ।आज ओबीसी का हक अधिकार बीजेपी छीनने की कोशिश कर रही है।वर्तमान समय में जो वर्ष 2006-7 के आरक्षण नीति के तहत 10 एवं 20 अक्तूबर 2022 को होंने वाले नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया गया उसे हाईकोर्ट के माध्यम से रद्द कर दिया गया।इससे लोहिया जी की आत्मा को कष्ट पहुंचा होगा।लेकिन लोहिया जी के उत्तराधिकारी के रूप में जग जाहिर देश के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पिछड़ों व शोषितों का हक अधिकार कोई माय के लाल छीन नहीं सकता है।उन्होंने कहा कि डॉ.लोहिया की कृतित्व एवं व्यक्तित्व आज भी प्रासंगिक है।
वहीं 11 अक्तूबर को पूर्व विधान पार्षद् पूर्व जिला अध्यक्ष सोनेलाल मेहता की उपस्थिति में संपूर्ण क्रांति के महानायक भारत रत्न जयप्रकाश नारायण बाबू की जयंती भी मनायी गई।
इस मौके पर जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन,मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह कुशवाहा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो0 शहाबुद्दीन,जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल,रामाशंकर सिंह कुशवाहा,मनोज कुमार सिंह,गुड्डू रंगीला,शनिचर सदा,मदन सदा सहित पार्टी के उपस्थित हुए।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close