खगड़िया में जदयू मिलन सह सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब…नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी का ऐलान— पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर शत-प्रतिशत खरा उतरूंगी..

खगड़िया में जदयू मिलन सह सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब…नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी का ऐलान— पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर शत-प्रतिशत खरा उतरूंगी..

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/आज 05 मार्च को  सदर प्रखंड के बछौता पंचायत स्थित राज कौशल रीसोर्ट में जदयू का भव्य मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जदयू की नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। जबकि मंच संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। इस अवसर पर जदयू के साथ साथ एनडीए घटक दल लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों ने अनुराधा कुमारी की सांगठनिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन की चर्चा करते हुए उन्हें योग्य जिला अध्यक्ष करार दिया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

मुख्य अतिथि बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने कहा : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा खगड़िया जिला जदयू के अध्यक्ष पद पर पार्टी की प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति की सदस्या अनुराधा कुमारी कुशवाहा का मनोनयन निस्संदेह संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक दूरदर्शी एवं प्रशंसनीय निर्णय है। उन्होंने अनुराधा कुमारी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्त्ताओं से सदस्यता अभियान को अभी चालू रखते हुए और लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील किया। कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर ही जदयू के साथ आज एनडीए काफी मजबूत हुई है। जदयू की नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने अपने दल के शीर्ष नेतृत्व के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता जिस 2025 से 30 फिर से नीतीश जैसे संकल्प और भरोसे से नीतीश कुमार के नेतृत्व में गत विधानसभा चुनाव में एनडीए को जनादेश मिला उसे निभाना चाहिए। क्योंकि इतने सारे महत्वपूर्ण कार्यों को करने के बावजूद आज भी नीतीश कुमार बिहार की जरूरत हैं। लेकिन उनके द्वारा लिए गए हर निर्णय हमसबों के लिए मान्य होगा। उन्होंने पुरानी बातों को बिसार सबको साथ लेकर सांगठनिक सशक्तिकरण के लिए आगे बढ़ने की बात कही। कहा प्रदेश नेतृत्व ने जिस उम्मीद से हमें जिला अध्यक्ष पद हेतु जिम्मेवारी सौंपे हैं, मैं उस उम्मीदों पर शत-प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी। वक्ताओं ने विश्वास जताते हुए कहा है कि अनुराधा कुमारी के प्रबुद्ध, संतुलित एवं संगठननिष्ठ नेतृत्व में खगड़िया जिला जदयू नवीन ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता एवं कार्यगत तीव्रता के साथ प्रगतिपथ पर अग्रसर होगी। साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष भाई बबलू कुमार मंडल तथा जदयू के निर्वर्त्तमान कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला के समर्पित, कर्मठ एवं परिणामोन्मुख कार्यकाल को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक आधार अभूतपूर्व रूप से सुदृढ़ हुआ तथा अनेक ऐतिहासिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हुआ। यही संगठित परिश्रम एवं वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रतिफल है कि आज खगड़िया संसदीय क्षेत्र में माननीय सांसद एवं चारों विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए समर्थित विधायक जनादेश के साथ प्रतिष्ठित हैं। नेताओं ने कहा कि निस्संदेह, प्रत्येक संगठनात्मक यात्रा में कुछ अपूर्णताएँ रह सकती हैं; तथापि हमें दृढ़ विश्वास है कि अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में शेष रिक्तियों की पूर्ति करते हुए पुराने एवं नवागत साथियों के समन्वित सहयोग से पार्टी संगठन को और अधिक धारदार, गतिशील एवं सशक्त स्वरूप प्रदान किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन संबोधन में जदयू नेता अरूण कुमार यादव ने भी अनुराधा कुमारी का जमकर प्रशंसा करते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। समारोह को राज्य महिला आयोग की सदस्या साधना देवी सदा, लोजपा रामविलास पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह,नूतन सिंह पटेल, पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल,राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा,अजय मंडल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जदयू नेताओं में चन्दन कश्यप,केदार प्रसाद सिंह,अनिल जयसवाल, सुबोध यादव,रामविलास महतो, लोहा सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह,कमल कुमार पटेल,श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नन्दलाल मंडल, चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी,सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, बेलदौर अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह,अलौली प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह, गोगरी नगर अध्यक्ष इम्तियाज खान, युवा नेता गणेश पटेल,डॉ रवि कुमार,सोनू अग्रवाल,अमरेंद्र कुमार सिंह, गुरूदेव सिंह, कैलाश वर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम, कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सतीश आनंद, तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, पार्वती देवी,पूनम जयसवाल, प्रवीण कुमार पटेल, युवा जदयू के मुंगेर प्रमंडल प्रभारी पंकज कुमार सिंह,अनुज शर्मा, पंकज चौधरी,लोजपा महिला जिला अध्यक्ष श्वेता शबनम,रौशन कुमार,कमल किशोर पटेल, जयजयराम कुमार, नवनीत, प्रशांत पटेल, आदित्य पटेल, अविनाश पटेल, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, प्रोफेसर अरविन्द सिंह, डॉ इन्दूभूषण कुशवाहा,मोइज उद्दीन, नासिर इकबाल, प्रह्लाद पटेल आदि नेताओं ने अनुरोध कुमारी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close