
जदयू की कमान संभालते ही नव जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने सीएम नीतीश कुमार समेत शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
जदयू की कमान संभालते ही नव जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने सीएम नीतीश कुमार समेत शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जद(यू) पार्टी की समर्पित नव-नियुक्त खगड़िया जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने जिले की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह सहित अन्य वरीय नेताओं का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
अनुराधा कुमारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और जद(यू) कार्यकर्ता इस विकास यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं। जिले में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और जनसेवा को आगे बढ़ाया जाएगा।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बनने पर जिलेभर के जद(यू) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में खगड़िया में पार्टी और अधिक सशक्त होगी।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




