गांधी शहादत दिवस पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में गूंजा शहीदों के सम्मान का स्वर…शहीदों की स्मृति को जीवित रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है – डॉ. विवेकानंद

गांधी शहादत दिवस पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में गूंजा शहीदों के सम्मान का स्वर…शहीदों की स्मृति को जीवित रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है – डॉ. विवेकानंद

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/शुक्रवार 30 जनवरी को श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभुनारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ एक शाम शहीदों के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करना एवं नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. विवेकानंद ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों की स्मृति को जीवित रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में खगड़िया के अमर शहीद प्रभुनारायण के बलिदान को चिरस्मरणीय बनाए रखने के लिए अस्पताल का नाम ‘शहीद प्रभुनारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल’ रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में खगड़िया के अनेक वीर सपूतों ने शहादत दी थी, और उन सभी शहीदों के नाम संस्थान परिसर में सम्मानपूर्वक अंकित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस, नर्सिंग, पारा मेडिकल तथा राजमाता माधुरी देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शहादत दिवस पर आधारित देशभक्ति गीत, नाट्य प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘रीबोर्न फाउंडेशन’ को समाजसेवा के लिए संस्थान के चेयरमैन डॉ. विवेकानंद द्वारा ₹51,000 का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सशक्त संचालन प्रख्यात राष्ट्रीय उद्घोषक डॉ. पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया, जबकि गायक गोपाल पाठक एवं रीना पाठक की देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अमरीष कुमार, संस्थान प्रबंधक ई. धर्मेन्द्र, रोगी कल्याण समिति के पी.सी. घोष, अधिवक्ता शशि, डॉ. अमर सत्यम, डॉ. रीना रूबी,डा.नंदन ,डा.नागमणि सहित अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम शहीदों के प्रति कृतज्ञता, सामाजिक चेतना और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश देने वाला सिद्ध हुआ।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close