
कल 30 जनवरी को : SLC मेडिकल कॉलेज में गांधी शहादत दिवस पर “एक शाम शहीदों के नाम” ऐतिहासिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम… शहीदों का बलिदान ही राष्ट्र की आत्मा है – डॉ. विवेकानंद
कल 30 जनवरी को : SLC मेडिकल कॉलेज में गांधी शहादत दिवस पर “एक शाम शहीदों के नाम” ऐतिहासिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम… शहीदों का बलिदान ही राष्ट्र की आत्मा है – डॉ. विवेकानंद
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर कल दिनांक 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को संध्या 5:00 बजे से “एक शाम शहीदों के नाम” शीर्षक से एक भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातें की जानकारी मीडिया प्रभारी अमरीष कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है। यह कार्यक्रम श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभुनारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, परमानंदपुर, खगड़िया के परिसर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश एवं जिले के अमर शहीदों को स्मरण करना, उनके अतुलनीय बलिदान को नमन करना तथा समाज विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, त्याग, अनुशासन और कर्तव्यबोध की भावना को सुदृढ़ करना है। शहीदों के सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ यह आयोजन समाज को सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश देगा।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक गोपाल पाठक एवं रीना पंडित द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही राज माता माधुरी देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी सांस्कृतिक सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जिले के बुद्धिजीवी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता, तथा सभी संबंधित संस्थानों के प्रोफेसर एवं शिक्षकगण को आमंत्रित किया गया है।
संस्थान के मीडिया प्रभारी अमरीष कुमार द्वारा जारी बयान में कहा गया कि महात्मा गांधी एवं अमर शहीदों का बलिदान हमारी राष्ट्रीय चेतना की आधारशिला है। “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का उद्देश्य इसी चेतना को सशक्त करना और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।
वहीं संस्थान के निदेशक डॉ. विवेकानंद ने कहा कि महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता के मूल्यों पर आधारित रहा है। उन्होंने बिना हथियार उठाए देश को स्वतंत्रता दिलाने का मार्ग दिखाया, जो आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। वहीं हमारे अमर शहीदों का बलिदान यह सिखाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और उसके सम्मान, एकता व अखंडता की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करना ही सच्ची देशभक्ति है।
उन्होंने कहा कि “एक शाम शहीदों के नाम” जैसे कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास, मूल्यों और कर्तव्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को विकसित करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणा प्रदान करते हैं।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




