विधान पार्षद राजीव कुमार ने परबत्ता विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण.. बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री….
विधान पार्षद राजीव कुमार ने परबत्ता विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण.. बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री….
खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ बेगुसराय खगड़िया के विधान पार्षद राजीव कुमार ने परबत्ता विधानसभा के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र डूमरिया खूर्द, जागृति टोला, माधवपुर , विष्णुपुर, मुरादपुर , दरियापुर भेलवा डोमासी, नयागांव गोढ़ी यासी, कज्जलवन, तेमथा करारी मुस्लिम टोला, बिषौनी , लगार, सलारपुर, भरतखंड, का दौरा किया । बाढ़ की इस आपदा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नाव के माध्यम से परबत्ता के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया और राहत सामग्री का वितरण किया। और चल रहे सामूदायिक किचन का निरीक्षण किया। बाढ़ पीड़ितों की कठिनाइयों को समझते हुए उनके भोजन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए अपने तुरंत राहत सामग्री उपलब्ध हो इसके लिए प्रभावी कदम उठाया। राहत सामग्री में खाद्य पदार्थों के अलावा पॉलीथिन सीट की उलब्धता सुनिश्चित किया । और एमएलसी अपने से कजलवन और कुलहरिया में पॉलिथीन वितरण किया जहां पर सामुदायिक किचन शुरू नहीं हुआ है वहां सामूदायिक किचन चलाने का अंचल अधिकारी को निर्देश दिया।
संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों का जीवन यापन सुचारू रूप से चल सके इसकी पहल की।
एमएलसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया हूं कि वे सभी प्रभावितों के लिए राहत शिविरों में सामुदायिक किचन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करूंगा। और सभी प्रभावित परिवारों को योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के पश्चात एमएलसी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा में सरकार पूरी तरह विफल है। न तो पर्याप्त नाव की व्यवस्था हो सकी है, न ही राहत सहायता वितरण का कार्य सही से प्रारंभ हुआ है।
परबत्ता क्षेत्रवासियों के बाढ़ पीड़ित जनता को आश्वासन दिया कि वे और उनके छोटे भाई विधायक परबत्ता हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी प्रभावित परिवारों पूरा लाभ मिलेगा। जब मैं हूं आपको विश्वास दिलाता हूं कभी कष्ट नहीं होने दूंगा। एमएलसी ने प्रशासन से तत्काल पर्याप्त नावों की व्यवस्था एवं राहत सहायता शुरू कराने को निर्देशित किया। एमएलसी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मजदूर तबके के लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। आम लोग परेशान हैं। पशुपालक मवेशियों के लिए चारे की समस्या से जूझ रहे हैं।
एमएलसी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों का बाढ़ का पानी ने किसानों की सारी उम्मदों पर पानी फेर दिया है।जिसके कारण किसान लाचार एवं बेबस हो गया है। एमएलसी न ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाया जाए।साथ ही किसानों को शीघ्र फसल क्षति का मुआवजा मिले। एमएलसी राजीव कुमार ने भरतखंड बुद्ध नगर में सुबह बाढ़ पीड़ित ने जी ऐन बांध को जाम किया था वहां शिविर चालू तुरन्त करने का आश्वासन दिया। फिर राजीव कुमार के कहने पर लोगों ने जाम को तोड़ा।
एमएलसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही सामग्री को पंचायतों में भेजी जा रही है। कहा कि विपदा की इस घड़ी में धैर्य रखें। जैसे-जैसे सामान उपलब्ध होगा, पंचायतों में मुहैया करा दिया जाएगा।
मौके पर अंचलाधिकारी मोना गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, जेडीयू मीडिया प्रभारी साकेत कुमार, तेमथा करारी मुखिया राजीव चौधरी, जिला बीस सूत्री सदस्य ध्रुव शर्मा फूलो चौधरी, नटवर लाल, संजीव चौरसिया आदि उपस्थित थे।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress