संजय खंडेलिया के नेतृत्व में बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली सह तिरंगा यात्रा …आजादी के जश्न के लिए लोगों को किया जागरूक…

संजय खंडेलिया के नेतृत्व में बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली सह तिरंगा यात्राआजादी के जश्न के लिए लोगों को किया जागरूक…संजय खंडेलिया के नेतृत्व में बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली सह तिरंगा यात्रा ...आजादी के जश्न के लिए लोगों को किया जागरूक...

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/आज भारतीय जनता युवा मोर्चा खगड़िया द्वारा आजादी का 75वा अमृत महोत्सव पर चल रहे कार्यक्रम के श्रृंखला में अखंड भारत दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से भाग लिए। यह यात्रा कोसी महाविद्यालय से शुरू होकर राको, आवास बोर्ड सूर्य मंदिर चौक होते हुए राजेंद्र चौक थाना, रोड मेन रोड होकर आर्य समाज बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई ।
बाइक रैली सह तिरंगा यात्रा मैं जूटे भाजपाई कार्यकर्ता पूरे उत्साह में दिखाई दिए।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया ने बताया कि देशभर में युवा मोर्चा कार्यकर्ता आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पूरी भाजपा मजबूती से इस कार्यक्रम में लगी हुई है।
मौके पर भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहां कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के आह्वाहन पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि हर-घर् तिरंगा अभियान को सफल बनाया जाए एवं घर घर तक तिरंगा पहुंचाया जाए ।
इस कार्यक्रम से पूरा खगड़िया शहर भारत माता की जय वंदे मातरम की उद्घोष से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, अर्जुन शर्मा, रवीश चंद्र सिन्हा, जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, जिला मंत्री संजीत साह, कुलदीप आनंद, नगर अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, नगर सन्हौली अध्यक्ष रूपेश कुमार, महामंत्री विपुल गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री सुमन चौरसिया, मृत्युंजय झा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज सरकार, भाजपा नगर मंत्री राहुल राज कुमार , सौरभ राज, मीडिया प्रभारी मनीष राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close