जदयू पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम बेलदौर में हुआ सपन्न: बबलू मंडल/ जिलाध्यक्ष

जदयू पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम बेलदौर में हुआ सपन्न: बबलू मंडल/ जिलाध्यक्ष… जदयू पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम बेलदौर में हुआ सपन्न: बबलू मंडल/ जिलाध्यक्षखगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 19 सितंबर 2021 को जनता दल यूनाइटेड की पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का कार्यक्रम बेलदौर विधानसभा क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर इतमादी पंचायत में जदयू पंचायत अध्यक्ष बिजली शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
मालूम हो कि कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिला जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री के सभी जन कल्याणकारी व उपयोगी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई।जदयू पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम बेलदौर में हुआ सपन्न: बबलू मंडल/ जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने बुजुर्ग, महिला, छात्र, नौजवानों को सरकार से मिलने वाले लाभ के बारे में विशेष रूप से प्रकाश डाला। जैसे मुख्यमंत्री महिला उत्थान एवं सशक्तिकरण योजना,मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना,पंचायत प्रतिनिधियों में महिलाओं को 50ः आरक्षण, बेटियों के भ्रूण हत्या पर रोक, जीविका,विधवा पुनर्विवाह अनुदान योजना,सामाजिक पुनर्वास कोष, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा उन्मूलन, महिला उद्यमी एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना,कन्या विवाह योजना, सुकन्या योजना,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना,लड़कियों के लिए शिक्षा हेतु पोशाक योजना व साइकिल योजना,मैट्रिक पास करने वाले ओबीसी छात्र छात्राओं को दस हजार रुपए का प्रथम प्रोत्साहन राशि देना,महिलाओं के हक और अधिकार के लिए बिहार में शराबबंदी कानून लाना, विधवा और वृद्धा पेंशन को सुलभ बनाना,अन्य कार्यक्रमों से बिहार के लोगों के दिल में स्थान बनाने वाले बिहार के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी का दिल से आभार प्रकट किया।  जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि जिले में संगठन को और धारदार बनाने के लिए पार्टी के सभी साथी को ईमानदारी से काम करने की जरूरत है।कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह के द्वारा सम्मान देकर संगठन को और धारदार ऊर्जावान बनाने पर जोर दिया हेै बताया हम लोग गांव गांव गली गली में जाकर हर बूथ पर ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण संगठन तैयार कर जनता दल यूनाइटेड को बिहार का नंबर वन पार्टी बनाने एवं देश में राष्टीय पार्टी की दर्जा प्राप्त हो।इस संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।इस कार्यकर्म में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,जिला महासचिव रामाशंकर सिंह,प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा,विजय सिंह,बिजली शर्मा, मो जुबेर,किशोर मिस्त्री,मनोज राम,रंजित पटेल,पंकज पटेल,बाली मंडल,ललिता देवी,मंजू देवी सहित पार्टी सैकड़ो साथी मौजूद थे।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close