प्रदेश डिप्टी सीएम सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं के आगमन को लेकर जिले के भाजपा नेताओं का जोश चरम पर: संजय खंडेलिया

प्रदेश डिप्टी सीएम सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं के आगमन को लेकर जिले के भाजपा नेताओं का जोश चरम पर: संजय खंडेलिया खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/आज रविवार को स्थानीय मंजू वाटिका परिसर में भारतीय जनता पार्टी खगड़िया एवं ओबीसी मोर्चा के नेताओं की बैठक संपन्न हुई। बताया गया है कि आगामी 4 एवं 5 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के स्वरूप पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम के निमित्त गठित आयोजन समिति के सदस्यों की दमदार उपस्थिति के बीच विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया। आज की बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की उन्हें पता है की खगड़िया भाजपा के कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है। श्री वर्मा ने कहा 15 वर्षो पूर्व भी खगड़िया में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की ऐतिहासिक बैठक हुई थी और तब वे युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के तौर पर उक्त कार्यक्रम का प्रभारी था और संजय खंडेलिया भाजयुमो के जिलाध्यक्ष थे। पुनः अभी वे वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व में हैं और खगड़िया का क्षेत्रीय प्रभारी भी,और ये भी संयोग है की तब के युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय खंडेलिया अब इस कार्यक्रम के संयोजक हैं। पुनः यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।
ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चैहान ने कार्यक्रम की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नरेंद्र मोदी द्वारा ओबीसी समाज के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत चर्चा की। बैठक का संचालन करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह कार्यक्रम संयोजक संजय खंडेलिया ने बताया की 4 सितंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद , रेणु देवी ,सम्राट चैधरी ,प्रमोद कुमार संयुक्त रूप से करेंगे।
इस बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रभारी संजय चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष यादव, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री जेपी चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रवीश चंद्र, जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, जिला महामंत्री रवि राज सिंह राजपूत, चुनाव सेल के जिला संयोजक प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी, जिला मंत्री कुलदीप आनंद, नगर अध्यक्ष अश्वनी सिंह पर्यावरण मंत्री जिला संयोजक कुंदन सिंह, जिला मंत्री संजीत कुमार साह, मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार, अधिवक्ता मंच के जिला संयोजक राजीव सिन्हा ,जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, आईटी सेल जिला संयोजक अमृतराज , ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमृतांश जयसवाल ,सहसंयोजक संजीव सैनी, नीरज सिंह राजपूत, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रमोद कुमार ,पूर्व महामंत्री शत्रुघ्न भगत सुनील चैधरी सहित कई साथी गण उपस्थित थे।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
  • पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर
    https://youtu.be/HhQnY7V3vh0

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close