दुखद समाचार: पूर्व मंत्री आरएन सिंह की धर्मपत्नी बिन्दु देवी का निधन… वे एक धर्मपरायण मां स्वरुप महिला थीं, हमें आघात पहुंचा है- बबलू मंडल

दुखद समाचार: पूर्व मंत्री आरएन सिंह की धर्मपत्नी बिन्दु देवी का निधन… वे एक धर्मपरायण मां स्वरुप महिला थीं, हमें आघात पहुंचा है- बबलू मंडल… खगड़िया/कोशी एक्स्प्रेस/ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी व परबत्ता के वत्र्तमान जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार की माता बिन्दु देवी का निधन पटन स्थित आवास पर होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस दुखद खबर के बाद जदयू के नेताओं सहित उनके शुभचिंतकों के बीच मातम पसर गया है।
वहीं जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने अफसोस जाहिर करते हुए बताया की डॉक्टर संजीव की मां श्रध्देय बिन्दु देवी काफी मृदुल स्वभाव की धनी थीं। उनके निधन से खगड़िया जिला जनता दल यूनाइटेड परिवार मर्माहत है व ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके निधन पर जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा, साधना देवी,प्रदेश सचिव सुबोध कुमार पटेल,प्रदेश सचिव सह महिला लोकसभा प्रभारी नीलम वर्मा,जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, सुनील कुमार मुखिया,सुमित कुमार सिंह,जिला प्रवक्ता,अरविंद मोहन,युवा लोकसभा प्रभारी विक्रम यादव,अशोक कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह,योगेन्द्र सिंह,सुनीत चैधरी,उमेश सिंह पटेल,निर्मला देवी,चंदन कुमारी, मो साहेब उद्दीन,पंकज सिंह,रवींद्र कुमार सिंह,राजीव कुमार राजू,पुरुषोत्तम अग्रवाल,रामबिलास महतो, धुर्व शर्मा,जय कुमार सिन्हा,राका सहाय,प्रवीण चैरसिया,पंकज कुमार गुप्ता धर्मदेव पटेल,संजय सिंह कुशवाहा,लोहा सिंह,राजनीति सिंह,रामप्रकाश सिंह, विजय खड़ग,अशोक राय,धनिक लाल दास सहित पार्टी के तमाम साथी ने शोक व्यक्त किया।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्थिक शरीर का दाह संस्कार उनके पैतृक स्थान परबत्ता अन्तर्गत अगुवानी घाट पर कल गुरुवार को होगी।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
  • पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर
    https://youtu.be/HhQnY7V3vh0

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close