डीएम आलोक रंजन घोष अपने दलबल के साथ पहुंचे गोगरी एवं परबत्ता के बाढ़ ग्रस्त लोगों के बीच…समस्याओं से रूबरू हो राहत एवं बचाव कार्य हेतु संबंधित विभागों को दियाा आवश्यकक निर्देश

डीएम आलोक रंजन घोष अपने दलबल के साथ पहुंचे गोगरी एवं परबत्ता के बाढ़ ग्रस्त लोगों के बीचसमस्याओं से रूबरू हो राहत एवं बचाव कार्य हेतु संबंधित विभागों को दियाा आवश्यकक निर्देशखगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज 12.08.21 को जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने गोगरी एवं परबत्ता अंचल के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया एवं आवश्यक निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के पदाधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने गोगरी अंचल में गोगरी नारायणपुर बांध का निरीक्षण किया और बांध पर शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों से मिले। उन्होंने बाढ़ग्रस्त पंचायतों बोरने और बन्नी के विभिन्न गांवों/वार्डों का नौका से जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत में जिलाधिकारी ने मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सरकारी मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री्र् शत्रुंजय कुमार मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी सुभाष चंद्र मंडल, अंचल अधिकारी, गोगरी रंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने राहत सामग्री और पॉलिथीन शीट के वितरण का निर्देश दिया। सामुदायिक रसोई को अविलंब शुरू करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया। उन्होंने पशुपालन विभाग के पदाधिकारी को चारा वितरण प्रभावित लोगों के बीच करने और मेडिकल टीम का कैंप लगाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को बांध पर अस्थायी शौचालय और चापाकल लगाने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बाढ़ पीड़ितों को 500 सूखा राशन का पैकेट और पॉलीथिन शीट वितरित किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने परबत्ता अंचल के टेमथा करारी, छोटी लगार, शर्मा टोला के बाढ़ प्रभावित वार्डों में बाढ़ के प्रभाव का जायजा लिया। वहां बाढ़ पीड़ितों ने नौका संचालन की जानकारी देते हुए और नौका चलाने की मांग जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने पॉलीथिन शीट और राहत सामग्री के वितरण का निर्देश अंचलाधिकारी श्री अंशु प्रसून को दिया। उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के सर्वेक्षण का निर्देश भी अंचलाधिकारी को दिया। जिलाधिकारी कोढ़चक्का स्लुइस गेट का भी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर रिसाव की सूचना प्राप्त होने के बाद बाढ़ संघर्षात्मक कार्य बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल एक द्वारा कराया गया था। जिलाधिकारी ने लगार में संचालित किए जा रहे सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया।

उल्लेखनीयहै कि खगड़िया में तीन प्रमुख नदियां गंगा बागमती एवं कोसी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और आज खगड़िया में अच्छी वर्षा हुई है। आगामी दो-तीन दिनों तक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके चलते आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार ने भी सजग एवं चौकस रहने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों को सजग एवं मुस्तैद रहने को निर्देशित किया है। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं।

 

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close