खगड़िया : SP अमितेश कुमार (IPS) को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार ने उत्कृष्ठ सेवा के लिए किया सम्मानित.. विस चुनाव की सफलता सहित कोरोना अवधि में सर्तकता अभियान तहत जिलेवासियों की निःस्वार्थ सेवा के लिए डीएम आलोक रंजन घोष एवं एसपी अमितेश कुमार बधाई के पात्र हैं, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं- आर.एम.पी.मधुर/ वरिष्ठ पत्रकार

 

 खगड़िया : SP अमितेश कुमार (IPS) को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार ने उत्कृष्ठ सेवा के लिए किया सम्मानित..

विस चुनाव की सफलता सहित कोरोना अवधि में सर्तकता अभियान तहत जिलेवासियों की निःस्वार्थ सेवा के लिए डीएम आलोक रंजन घोष एवं एसपी अमितेश कुमार बधाई के पात्र हैं, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं- आर.एम.पी.मधुर/ वरिष्ठ पत्रकार

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ प्रेस एसोसिएशन आॅफ बिहार (गैर राजनीतिक मीडिया संगठन) की पुरानी परंपरा के आलोक में दिनांक 26 नवंबर 2020 को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में पदस्थापित एसपी अमितेश कुमार को उत्कृष्ठ सेवा के लिए सम्मानपत्र प्रदान किया गया है।
74 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर (खगड़िया निवासी) ने बताया है कि प्रेस. एसो. ऑफ बिहार एवं अन्य गैर-राजनीतिक संस्थाओं द्वारा वर्ष 1978 से ही सभी विधाओं की विभूतियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपत्र प्रदान किये जाते रहे हैं।
अबतक सम्मानपत्र ग्रहण करनेवाली हस्तियों में तत्कालीन प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर, तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति स्व. के आर नारायणन, स्व. अब्दुल एपीजे कलाम, तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर, स्व. सत्येन्द्र नारायाण सिन्हा, स्व. जाजॅ फर्नांडिंश के नाम शामिल हैं।
इसके अलावे भारतीय प्रशासनिक सेवा, भा. पुलिस सेवा, बिहार प्रशासनिक सेवा, कारा, निबंधन एवं अन्य सेवाओं के लोगों को सम्मानपत्र प्रदान किये जा चुके हैं. साहित्य सेवा के लिए स्व0 महादेवी वर्मा, स्व. हरिवंश राय बच्चन, स्व. जानकी वल्लभ शास्त्री सहित पत्रकारिता जगत के आर.के करंजिया (बिल्ट्ज), स्व. राजेन्द्र माथुर(नवभारत टाइम्स, नई दिल्ली), स्व. रघुवीर सहाय (संपादक, दिनमान), एवं अन्य विभूतियों को उनके जीवनकाल में ही अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर ने सम्मानपत्र प्रदान करने का अद्भुत प्रयास साकार किया था।
मालूम हो कि गतवर्ष 2019 में मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी श्री मनु महाराज, खगड़िया की तत्कालीन एसपी श्रीमती मीनू कुमारी, एवं डीएम श्री अनिरुद्ध प्रसाद को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपत्र दिये गये हैं। इस वर्ष 2020 में वर्तमान  डीएम श्री आलोक रंजन घोष को भी सम्मानपत्र प्रदान किए गये हंै।
विदित हो कि प्रेस एसो. के संस्थापक अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुर उम्र के 74वें पड़ाव पर भी लोगों की समस्याओें के लिए उच्च न्यायालय तक जाकर न्याय दिलाने का साहस रखते हैं।

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close