खगड़िया सिविल सर्जन पर भ्रष्टाचार के आरोप… निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने लिया संज्ञान….वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर की शिकायत पर कार्रवाई…गोपनीय शाखा में परिवाद दर्ज

खगड़िया सिविल सर्जन पर भ्रष्टाचार के आरोप… निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने लिया संज्ञान….

वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर की शिकायत पर कार्रवाई…गोपनीय शाखा में परिवाद दर्ज

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार ने संज्ञान लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगड़िया के सिविल सर्जन डॉ. रमेंद्र कुमार, कुछ स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों तथा संबंधित एनजीओ के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं तत्कालीन डीडीसी अभिषेक पलासिया द्वारा स्थलीय जांच के बाद व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
इस मामले को लेकर प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त, मुंगेर तक कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कथित रूप से मामला लंबित ही रहा।
अंततः उन्होंने करोड़ों रुपये के घोटाले और गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के साथ बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र कुमार गंगवार को लिखित शिकायत भेजकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गोपनीय शाखा परिवाद संख्या- 86, दिनांक 19 जनवरी 2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभाग द्वारा इसकी वैधानिक सूचना आवेदक को (ज्ञापांक 215 दिनांक 17.2.2026 )भी उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही, इस प्रकरण को महानिदेशक स्तर से अनुमोदन भी प्राप्त हो चुका है।
पत्रकार मधुर ने कहा कि राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त लोकसेवकों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद है और दोषियों को कानून के कठोर दायरे में लाया जाएगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close