खगड़िया: नप सभापति अर्चना कुमारी के हाथों वार्ड-38 में विकास कार्य का शुभारंभ…लोगों में खुशी

खगड़िया: नप सभापति अर्चना कुमारी के हाथों वार्ड-38 में विकास कार्य का शुभारंभ…लोगों में खुशी

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 05 अप्रैल को
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-38 में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव और खराब सड़क की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया। लगभग 27 लाख 23 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस योजना के शुरू होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्रवण कुमार एवं निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से की। मौके पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
बताया गया कि वार्ड-38 में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती थी। कच्ची सड़क होने से लोगों को आवागमन में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की मांग पर नगर परिषद द्वारा इस योजना को स्वीकृति दी गई और अब इसे धरातल पर उतारा गया है।
इस योजना के तहत आरसीसी नाला निर्माण से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त होगी, वहीं पीसीसी सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा। इससे क्षेत्र में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद शहर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और आम जनता की समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, गोविंद कुमार, हरि शंकर राय, रमेश राय, प्रशांत कुमार, रजनीश कुमार, प्रीतम सिन्हा, अमित रंजन कुमार, संतोष कुमार, मनोहर प्रसाद वर्मा, आनंद कुमार मिक्कू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने इस निर्माण कार्य के लिए नगर परिषद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close